एक्सप्लोरर

Shahnawaz Hussain: 'बिहार में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाता'- शाहनवाज हुसैन

Gopal Khemka Murder Case: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपराध पर चुप नहीं बैठते हैं. बिहार में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है.

Shahnawaz Hussain News: बिहार की राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है.

सीएम नीतीश की तारीफ में क्या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि बिहार में कानून का राज है, कोई भी अपराधी अगर अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा. गोपाल खेमका की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया है.

सीएम नीतीश कुमार अपराध पर चुप नहीं बैठते हैं. बिहार में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है. अपराधियों को भी यह मान लेना चाहिए कि कानून हाथ में लेंगे तो उनका यही हश्र होगा. बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवाल उठाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इन्हें शोभा नहीं देता है. लालू प्रसाद यादव के जंगलराज में कांग्रेस का समर्थन था. सरकार का अपराधियों से तालमेल था.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं किया है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार को बदनाम करने के लिए क्राइम ऑफ कैपिटल कहते हैं. यह स्वीकार नहीं किया जाएगा. बिहार के लोगों ने लालू यादव के शासनकाल में जंगलराज देखा है.

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बयानों के लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है. बिहार के लोगों को मालूम है कि नीतीश कुमार ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है. कोई आपराधिक घटना होती है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाता है. विपक्षी दलों के 9 जुलाई को चक्का जाम करने के ऐलान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी वैश्विक स्तर पर अच्छी छवि है.

'बिहार में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी'

आयोग ने अब तक चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराए हैं. हालांकि, राहुल गांधी अब अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा में हारे तो चुनाव आयोग को दोषी ठहराया. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी. इस बात से इंडी अलायंस चिंतित है. इनकी हार सुनिश्चित है. बिहार में एक भी वोटर का वोट नहीं काटा जाएगा. नौ जुलाई को इंडी अलायंस के नेता अगर विरोध-प्रदर्शन करने वाले हैं, तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: बिहार: गोपाल खेमका की क्यों हुई हत्या, कैसे की गई मारने की पूरी प्लानिंग, पुलिस का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget