एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना के मोकामा में रेलवे इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, बरौनी से लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर में कार्यरत इंजीनियर पंकज सिंह मोकामा लौट रहे थे. कोल साइटिंग में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

पटनाः बिहार में अक्सर सुशासन की सरकार का दावा किया जाता है, लेकिन लगातार लूट और हत्या जैसी घटनाएं पोल खोल रही हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मोकामा का है. गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने रेलवे इंजीनियर पंकज सिंह को गोलियों से भून दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

पहले से ही घात लगाकर बैठे थे अपराधी

बताया जाता है कि समस्तीपुर में कार्यरत इंजीनियर पंकज सिंह मोकामा लौट रहे थे, इसी दौरान कोल साइटिंग में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मोकामा के सकरवार टोला के रहने वाले रेलवे इंजीनियर पंकज सिंह हर दिन की तरह बरौनी से बाइक से ही घर आ रहे थे. पहले से घात लगाए अपराधियों ने कोल साइटिंग पहुंचते ही वारदात को अंजाम दे दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा इंजीनियर का शव

जानकारी के अनुसार, गोली लगते ही इंजीनियर पंकज सिंह सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक तड़पते रहे. अंत में मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची हाथीदह और मोकामा पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद मोकामा पुलिस की चौकसी संदेह के घेरे में है. पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इंजीनियर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत है. बता दें कि बिहार में लगातार आपराधिक गतिविधियां और हत्या जैसे मामले सामने आ रहे हैं जो पुलिस-प्रशासन और यहां की सुशासन की सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः गोपालगंज में डूबने से गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget