एक्सप्लोरर

Bihar Crime: आरा में लूटपाट के दौरान पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या, बक्सर से लौट रहा था वापस

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक धनंजय कुमार के साथ रहे उपचालक से घटना की पूरी जानकारी ली. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. अपराधी हर रोज हत्या, लूट व गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला आरा-पटना बाईपास रोड पर टाउन थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास का है, जहां बुधवार की देर रात लूटपाट के दौरान अपराधियों ने पटना निवासी एक पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक को दाहिने साइड सीने में चाकू मारी गई है. इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया.

दवा अनलोड कर आ रहा था वापस 

घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत मामले की छानबीन में जुट गए है. मिली जानकारी अनुसार मृतक पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के दोस्त मोहम्मदपुर गांव निवासी विरजय सिंह का 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार है. वह पेशे से चालक था. इधर, मृतक धनंजय कुमार के साथ रहे उसी थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव निवासी सह उपचालक गांगुली कुमार ने बताया कि वे दोनों कल सुबह फतुहा समिति से पिकअप पर दवा लोड कर बक्सर जिला के बक्सर सदर अस्पताल गए थे. 

आधे रास्ते खराब हो गई थी गाड़ी

अस्पताल में दवा अनलोड कर दोनों वापस फतुहा लौट रहा था. इसी बीच बुधवार की रात उनकी गाड़ी शहर के टाउन थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप अचानक बिगड़ गई.  इसके बाद वह दोनों गाड़ी से उतरकर मिस्त्री ढूंढ रहे थे. तभी दो अपराधी वहां आ धमके और चालक धनंजय कुमार से लूटपाट करने लगे. लूटपाट के दौरान उन्होंने धनंजय कुमार और खलासी से एक हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए.

हालांकि, जब चालक धनंजय कुमार ने इसका विरोध किया तो उक्त अपराधियों ने उसे चाकू मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. आनन फानन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक धनंजय कुमार के साथ रहे उपचालक से घटना की पूरी जानकारी ली. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्य गमगीन हैं.

यह भी पढ़ें -

शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का तंज, ‘दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया फिर भी तेज प्रताप यादव शांत'

UPSC Topper Shubham Kumar: पटना में अपने बचपन वाले स्कूल में पहुंचे शुभम कुमार, पुरानी बातों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget