एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: जमुई में छात्र की हत्या, जिस लड़की के साथ पढ़ता था उसी के यहां लाश मिली, पिता ने बताई वजह

Jamui News: जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह की घटना है. छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह में बंधक बनाकर एक छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. गुरुवार (28 दिसंबर) की सुबह पुलिस ने नारडीह स्थित सुनील शर्मा के घर से अर्धनग्न अवस्था में छात्र का शव बरामद किया. छात्र के पूरे शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. छात्र का शव उसके साथ पढ़ने वाली एक लड़की के घर से मिला है. कुछ लोग इस हत्या को लेकर प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं. वहीं छात्र के पिता ने कुछ और वजह बताई है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

'कर्ज के लेनेदेन में हुई है हत्या'

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक छात्र की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी निवासी रंजीत साह के पुत्र रूपेश कुमार (16 साल) के रूप में हुई है. रंजीत साव ने बताया कि उन्होंने सुनील शर्मा को डेढ़ लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे. काफी दिनों से वह पैसा देने के लिए टालमटोल कर रहा था. उनका पुत्र रूपेश कुमार हमेशा सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था. गुरुवार की अहले सुबह भी रूपेश को फोन कर पैसा लेने के लिए बुलाया गया और उसे बंधक बनाकर पीट-पीटकर कर मार डाला गया.

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें सुनील शर्मा की पुत्री ने फोन कर दी. कहा कि रुपेश के साथ मारपीट की जा रही है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जब तक वे लोग मौके पर पहुंचे तब तक रूपेश की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद लड़की के घर वाले सभी फरार हो गए थे. वहीं चर्चा है कि रंजीत साव का पुत्र और सुनील शर्मा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. दोनों मिलते थे. हालांकि लड़के के पिता ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि इस लव एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह सूचना मिली थी कि हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ की जा रही है. एफएसएल की टीम बुलाई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और सही से चीजें पता चलेंगी. लव एंगल पर कहा कि हमारे लिए सिर्फ हत्या हुई तो फिलहाल उस पर जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- JDU Meeting in Delhi: जेडीयू में पहली बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी तो 2 पार्टियों का हुआ था विलय, खबर को समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget