एक्सप्लोरर

Bihar News: पति ने की पहले पत्नी की हत्या, फिर उसने भी दे दी अपनी जान, बिहार के नालंदा का मामला

Bihar Crime News: मृतकों की पहचान 45 वर्षीय छटू रविदास और उसकी 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है. यह पूरी घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र की है.

Bihar News: नालंदा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर बाद में उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मदार चक गांव की है. शनिवार (07 जून, 2025) की सुबह जैसे ही यह मामला सामने आया तो इस खौफनाक कांड से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक दंपती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो घर के एक कमरे से महिला का शव बरामद किया गया. पुलिस ने जब बंद कमरे को खोला तो अंदर से पति का शव भी फंदे से लटका हुआ मिला. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की सिलवट से वार कर हत्या की और उसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. 

ग्रामीण बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त था पति

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय छटू रविदास और उसकी 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है. ग्रामीणों के अनुसार छटू रविदास मानसिक रूप से विक्षिप्त था. रांची के एक मानसिक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था. पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद हुआ करता था.

उधर घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पति छटू रविदास ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या की है. फिर कमरे को अंदर से बंद कर उसने खुद फांसी लगा ली. इस वारदात की सूचना मिलते ही हिलसा थानाध्यक्ष के अलावा टेक्निकल टीम और डीएसपी रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे. डीएसपी रंजन कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ में यह पुष्टि हुई है कि मृतक छटू रविदास मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज रांची के मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Nawada Road Accident: नवादा में 3 दोस्तों की मौत, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, ट्रक ने उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
Patna News: PMCH में गार्ड की 'गुंडई' और मारपीट मामले में क्या हुई कार्रवाई? अधीक्षक ने दी सफाई
PMCH में गार्ड की 'गुंडई' और मारपीट मामले में क्या हुई कार्रवाई? अधीक्षक ने दी सफाई

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
India at 2047 Conclave Live: मिडिल ईस्ट में तनाव का हवाई किराये पर नहीं पड़ेगा असर! राम मोहन नायडू ने बताया सरकार का 'प्लान-B'
LIVE: मिडिल ईस्ट में तनाव का हवाई किराये पर नहीं पड़ेगा असर! राम मोहन नायडू ने बताया सरकार का 'प्लान-B'
TMC Political Crisis Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget