एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग हुई, पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी

Patna Encounter: घटना पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थाना क्षेत्र की है. पुलिस लूट कांड के अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया. 

राजधानी पटना में बीते रविवार (13 जुलाई, 2025) की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थाना क्षेत्र की है. पुलिस लूट कांड के अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी. इसी दौरान बदमाशों की ओर से गोली चला दी गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया. 

मुठभेड़ की पूरी घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के काब गांव के पास एक बगीचा की है. कई राउंड गोलीबारी की बात सामने आई है. हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है. इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है जबकि एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार  और आलोक कुमार के रूप में हुई है. सूरज कुमार को गोली लगी है. उसका इलाज पटना में चल रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा और चार जिंदा गोली को पुलिस ने बरामद किया है.

किस मामले में गई थी पुलिस?

रानी तालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि बीते महीने पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है. इसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने जब छापेमारी की तो पुलिस को देखते ही बदमाश भागने की कोशिश में फायरिंग करने लगे. 

क्या बोले सिटी एसपी?

सिटी एसपी (पटना पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते महीने रानी तालाब थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव के पास रात्रि में एक पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट हुई थी. पुलिस को सूचना मिली कि लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है. इसके बाद एक टीम बनाई गई. गिरफ्तारी के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस पर अपराधी फायरिंग करने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधियों पर गोली चलाई. एक अपराधी को गोली लगी है. दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget