एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर के बलान नदी से मिला युवक का शव, दो दिन से था गायब, जताई गई हत्या की आशंका

Samastipur News: मृतक की पहचान केवटा पंचायत के कागपुर निवासी सुरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार राय (38 वर्ष) के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है.

समस्तीपुर:  दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में बुधवार की सुबह बलान नदी से एक युवक का उपलाता हुआ शव मिला. मृतक की पहचान केवटा पंचायत के कागपुर निवासी सुरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार राय (38 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक बीते दो दिनों से अपने घर से लापता था. नदी में शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ बलान नदी के किनारे जुट गई.

कुछ लोग युवक की हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिए जाने की बात कह रहे थे, तो कुछ लोगों में डूबने से मौत की चर्चा थी. इसी बीच लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार दल बल के बलान नदी किनारे पहुंचे. शव को पानी से बाहर निकलवाया. कागजी प्रक्रिया और लोगों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद एक्शन में BJP, अपनी पार्टी के मंत्रियों से कही ये बात

जताई जा रही हत्या की आशंका

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि युवक ने ग्रे रंग की टी शर्ट और काले रंग का पैंट पहना है. उसके दाहिने हाथ में सुधीर कुमार राय लिखा हुआ है. पानी में ज्यादा देर तक शव रहने से वह गल चुका है. शव मुंह के बल बीच नदी में पड़ा था. सीधा करने पर हाथ फैला और पैर घुमा हुआ था. शरीर में कई जगह जख्म के निशान हैं. ऐसा लग रहा है कि युवक की कहीं और हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को नदी में फेंका गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाका, 7 लोग झुलसे, 4 लोगों को रेफर किया गया PMCH

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget