एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेतिया में नाबालिग के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या, शरीर पर तेजाब से जलाने के निशान

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा.

बेतिया: पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शख्स ने मंगलवार को मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी. बच्ची के शव पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तेजाब डालकर बच्ची की प्राईवेट पार्ट और शरीर के अन्य भागों को भी जलाने का प्रयास किया गया है. 

शव क्षत-विक्षत हाल में मिला शव

जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम बच्ची का शव क्षत-विक्षत हाल में गन्ने के खेत से बरामद किया गया है. शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि मंगलवार को सुबह तकरीबन नौ बजे बच्ची अपने घर के बगल स्थित पीपल के पेड़ के पास बैठकर अपनी छोटी बहन और चचेरी बहन के साथ खेल रही थी. तभी उक्त गांव निवासी मदन राम का बेटा सुगंध राम पहुंचा और दोनों बच्चियों को पैसे का लालच देकर भगा दिया.

वहीं, छह साल की बच्ची को श्याम किशोर प्रसाद के गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी. वहीं, उसके शव के ऊपर पत्ते बिछा दिए. इसकी भनक ग्रामीणों को तब लगी जब घास काटने कुछ महिलाएं सरेह की ओर गई. गन्ने के खेत में शव को देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने शव की पहचान की.

बच्ची की मां ने लगाया आरोप

बच्ची की मां ने बताया कि सुगंध राम नामक युवक ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर, उसकी हत्या कर दी. फिर घर छोड़कर फरार हो गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है. एसपी ने भी मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है. 

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. फिलहाल एसपी के निर्देश पर मझौलिया थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

‘तेजप्रताप डाउन टू अर्थ हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को RJD में लाउंगा’, चैतन्य पालित ने abp से किए कई खुलासे

Gopalganj News: गोपालगंज में बच्चों की कोरोना जांच कराने के लिए लग रही भीड़, वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget