एक्सप्लोरर

‘तेजप्रताप डाउन टू अर्थ हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को RJD में लाउंगा’, चैतन्य पालित ने abp से किए कई खुलासे

Bihar Politics: चैतन्य ने कहा कि हमलोगों ने एक संगठन बनाया है, जिसका नाम है ‘छात्र जनशक्ति परिषद’. अभी तो संगठन की शुरुआत ही हुई है और उसी को मजबूत करना है.

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) के खास दोस्त चैतन्य पालित (Chaitanya Palit) ने बीते दिनों उनके साथ पटना में खूब मस्ती की. उनकी ओर से सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने के बाद खबर भी बन गई. ऐसे में एबीपी न्यूज ने सीधे चैतन्य पालित से खास बातचीत की. इस दौरान चैतन्य ने एबीपी के सामने कई खुलासे भी किए. दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को वह आरजेडी में लाएंगे.

दरअसल, चैतन्य पालित ने बीते बुधवार को फेसबुक पर तेजप्रताप यादव के साथ तस्वीर डाली और उसके साथ लिखा ‘हम होंगे कामयाब’. इस सवाल पर कि आखिर किस कामयाबी की ओर उनका इशारा है? इसपर चैतन्य ने कहा कि हमलोगों ने एक संगठन बनाया है, जिसका नाम है ‘छात्र जनशक्ति परिषद’. अभी तो संगठन की शुरुआत ही हुई है और उसी को मजबूत करना है. इसलिए मैंने लिखा है कि ‘हम होंगे कामयाब’. लालू प्रसाद यादव के हाथों को और मजबूत करना है.


‘तेजप्रताप डाउन टू अर्थ हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को RJD में लाउंगा’, चैतन्य पालित ने abp से किए कई खुलासे

हर कोई चाहता है एमपी और एमएलए बननाः चैतन्य

बातचीत में कांग्रेस के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की. कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी में था, लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ कि मैंने विधानसभा चुनाव के समय ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया. मैं कांग्रेस की नीतियों से बहुत सहमत हूं, लेकिन खास कर जो लोग बिहार में बैठे हैं ऊपर लेवल पर उनकी नीतियां युवाओं को दबाने वाली हैं. जो युवा पार्टी के लिए काम करता है उनको आगे ना बढ़ाकर किसी और को जगह दे दी जाती है. हर कोई चाहता है कि एमपी और एमएलए बने. यह बिहार के कुछ नेताओं द्वारा किया जा रहा है.”

कांग्रेस में यूज एंड थ्रो वाला काम

चैतन्य पालित ने कहा कि सात-आठ सालों में तक वह पार्टी के साथ काम करते रहे थे. इस दल में उन्होंने देख लिया है कि यूज एंड थ्रो वाला काम किया जा रहा है. उन्होंने खासकर बिहार के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया. कहा कि उन्होंने 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चैतन्य ने कहा, “मैं कांग्रेस का बंधुआ मजदूर नहीं था, इसलिए उसका विरोध भी किया. आप मेरा ट्विटर अकाउंट देख लीजिए. मैंने अपना तन मन और धन तीनों पार्टी के लिए समर्पित किया. शक्ति सिंह गोहिल से मैंने एक लाइन बस पूछी थी कि आपने मेरा टिकट क्यों काटा लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था. इसका मतलब यही है कि अगर आप किसी के साथ गलत करेंगे तो आपका मुंह नहीं खुलेगा.”


‘तेजप्रताप डाउन टू अर्थ हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को RJD में लाउंगा’, चैतन्य पालित ने abp से किए कई खुलासे

लालू यादव से दिल्ली में हुई थी मुलाकात

उन्होंने कहा कि तेजप्रताप के दिल्ली आने के बाद लालू यादव से मुलाकत हुई थी. उनके पिता आरजेडी से विधायक थे. बहुत दिन हो गया था और लालू यादव की तबीयत खराब होने के बाद उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी. इसलिए वह मिलने के लिए भी चले गए थे. इस दौरान कुछ पुरानी बातें हुईं. हालांकि उनसे राजनीतिक मुद्दों पर कोई बात नहीं हुई. कहा कि मैं वैसे लोगों में से हूं जिसका दामन एक बार पकड़ा और वह जबतक धक्का मारकर नहीं निकाले तो मैं उसका साथ छोड़ने वाला नहीं हूं. मुझे कोई लालच या मोह नहीं है. तेजप्रताप डाउन टू अर्थ हैं. उनका व्यवहार मुझे काफी अच्छा लगता है. हर किसी का अपना दोस्त होता है. मैं उनके साथ था हूं और आगे भी रहूंगा. तेज प्रताप से मेरी काफी पुरानी दोस्ती है.

कांग्रेस में युवा कार्यकर्ता खुश नहीं

चैतन्य पालित ने बातचीत में एबीपी से खुलासा किया और कहा कि कांग्रेस के कई युवा कार्यकर्ता अब पार्टी से खुश नहीं हैं. वह फोन करते हैं कि उन्हें आरजेडी ज्वाइन करना है. मैं उन सबको अब आरजेडी में लाउंगा. मेरी जगह पार्टी के किसी और कार्यकर्ता को टिकट मिलता तो मुझे अफसोस नहीं होता लेकिन ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जिसका पार्टी में कोई योगदान नहीं रहा. चार से पांच साल बाद वह आता है और उसे टिकट दे देते हैं. ऐसे में पार्टी का नुकसान होना तय है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: कोरोना के नए केसों की संख्या बढ़ी, फिर पटना में ही सबसे अधिक मरीज मिले, यहां देखें लिस्ट

Bihar News: पूर्व MLC बलराम सिंह यादव का सुपौल में निधन, छह महीने से थे बीमार, तेजस्वी यादव ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BBL: बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट

वीडियोज

Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE
Fog Update: Greater Noida की सड़को पर देखने को मिला कोहरे का आतंक !
अगला हफ्ता Share Market के लिए क्यों है निर्णायक? | Paisa Live
Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BBL: बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', सिडनी मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
Video: शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget