एक्सप्लोरर

‘अमित शाह के भाषण का उद्देश्य अंबेडकर को नीचा दिखाना…’, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह का हमला

Bihar Politics: अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीजेपी नेताओं पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को धक्का देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने विपक्षी सदस्यों के प्रवेश को रोकने की कोशिश की.

Bihar News: कांग्रेस की बिहार इकाई ने डॉ. बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित रूप से ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उस आरोप को भी खारिज कर दिया कि संसद में राहुल गांधी के धक्का देने से सत्तारूढ़ गठबंधन के दो सांसदों को गंभीर चोटें आई हैं.

राज्यसभा सांसद सिंह ने गुरुवार को घटनास्थल पर मौजूद होने का दावा किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्सी वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा धक्का दिया गया था. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता ने प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा हम नेता से तत्काल इस्तीफे और माफी की मांग करते हैं. 

‘कांग्रेस-इंडिया गठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा’
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा पूरा देश आक्रोशित है. देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अमित शाह के पुतले हर जगह जलाए जा रहे हैं. संसद में उनके भाषण का उद्देश्य स्पष्ट रूप से अंबेडकर को नीचा दिखाना था. यह संविधान के प्रति बीजेपी की अवमानना को दर्शाता है. कांग्रेस और पूरा इंडिया गठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.

कांग्रेस सांसद ने संसद में हुई हाथापाई के मामले पर कहा मैं संसद के प्रवेश द्वार पर मौजूद था. इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा जब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने विपक्षी सदस्यों के प्रवेश को रोकने की कोशिश की हो. वास्तव में हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया था, जो गिर गए और घायल हो गए थे.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोली बीजेपी?
कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अभी जो कांग्रेस है उसमें कोई विद्वान व्यक्ति नहीं है. चीजों को एनालिसिस करने वाले लोग नहीं है. अभी जो कांग्रेस बची है उसकी चाल, चरित्र चेहरा उसपर चिंतन करने के लिए कोई सुयोग्य व्यक्ति कांग्रेस में नहीं बचा है. यहीं कांग्रेस के पतन का कारण है. जो लोग बाबा साहेब की चिंता करते हैं उन्हें ठीक से बाबा साहेब का अध्ययन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के आठ थानों में 134 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget