एक्सप्लोरर

'माफी हरगिज नहीं मांगूंगा', BPSC को खान सर का साफ जवाब, कहा- करा लें नार्को टेस्ट

Khan Sir: बीपीएससी से नोटिस मिलने के बाद खान सर ने साफ कहा है कि वो माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वो छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं. खान सर ने बीपीएससी से नार्को टेस्ट की मांग रखी है.

Khan Sir Reply On BPSC: छात्रों को भड़काने के आरोप में बीपीएससी से मिली नोटिस पर खान सर (Khan Sir) अड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि 'मैं माफी नहीं मांगूंगा'. प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों को भड़काने के आरोप में बीपीएससी ने उन्हें नोटिस भेजा था, जिसे लेकर खान सर ने BPSC चेयरमैन से नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. 

खान सर ने की नार्को टेस्ट की मांग 

बीपीएससी से नोटिस मिलने के बाद खान सर ने साफ कहा है कि वे माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वे छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसके साथ ही खान सर ने बीपीएससी चेयरमैन से नार्को टेस्ट की मांग मीडिया के सामने रखी है. उन्होंने कहा कि इससे सब कुछ साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मुझे कोई डर नहीं है. एजेंसियां चाहें तो सब जांच कर लें. BPSC अगर सही है तो CCTV फुटेज पब्लिक क्यों नहीं करता.

खान सर ने कहा कि 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में पिटीशन दिया था. सीएम, चीफ सेक्रेटरी और कोर्ट सभी जगह जाऊंगा. जरूरत पड़ी तो छात्रों के समर्थन में सड़क पर रहूंगा. छात्रों के समर्थन में राजनीतिक दल उतरें. जब सरकार सुन नहीं रही थी. मैं राजनीतिक दल जॉइन नहीं करुंगा.आगे भी छात्रों को पढ़ाता रहूंगा. 

आयोग ने 15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा 

बता दें कि पटना के मशहूर शिक्षक खान सर ने छात्रों के आंदोलन के दौरान गर्दनीबाग में बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी. इसे लेकर बीपीएससी ने उनसे जवाब मांगा है. बिहार लोक सेवा आयोग ने खान सर को इन मामलों को लेकर 15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा है. नोटिस में आयोग ने कई किस्म के आरोप लगाए गए हैं. जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत बिहार लोक सेवा आयोग मामला भी दर्ज करा सकता है.

ये भी पढ़ेंः राज्यपाल से मिला BPSC छात्रों का शिष्टमंडल, संविधान के दायरे में न्याय होने का मिला आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget