एक्सप्लोरर

आज मुंगेर में CM नीतीश, रिंग रोड का करेंगे शिलान्यास, मॉडल अस्पताल का लोकार्पण, और क्या-क्या?

Bihar CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुंगेर में नीतीश कुमार के कार्यक्रम की शुरुआत तारापुर के रणगांव से होगी. यात्रा से लोगों को परेशानी ना हो इसको लेकर रूट में बदलाव किया गया है.

Nitish Kumar Pragati Yatra Munger: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (बुधवार) प्रगति यात्रा के तहत मुंगेर में रहेंगे. वे मुंगेर में 438 करोड़ की लागत से संपन्न एवं क्रियान्वित की जा रही योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा लगभग 1000 करोड़ की लागत से क्रियान्वित की जाने वाली योजना का शिलान्यास व घोषणा करेंगे. इन सभी योजनाओं का डीपीआर संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है. पढ़िए मुंगेर में आज (05 फरवरी) सीएम नीतीश कुमार का क्या कुछ कार्यक्रम है.

तारापुर के रणगांव से शुरू होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की शुरुआत तारापुर के रणगांव से होगी. यहां सीएम नीतीश 100 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा यहां के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का भी निरीक्षण करेंगे. 

इसके बाद मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से ऋषिकुंड पहुंचेंगे. यहां वे इस पर्यटन स्थल का अवलोकन करेंगे और इसके सुंदरीकरण से जुड़ी 22 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे. फिर मुख्यमंत्री नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चरौन गांव पहुंचेंगे. यहां वे खेल के मैदान सहित कुल 4.30 करोड़ की लागत से पूर्ण की गई योजना का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ विभिन्न विभाग द्वारा बनाये गए 15 स्टॉल का निरीक्षण करेंगे.

डीपीआरसी भवन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदर अस्पताल भी जाएंगे. यहां 32 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 100 बेड के मॉडल अस्पताल और 10 बेड के आईसीयू का लोकार्पण करेंगे. फिर वे किला परिसर स्थित राजारानी तालाब जाएंगे. यहां 6.50 करोड़ की लागत से इस तालाब के सुंदरीकरण का कार्य और करीब छह करोड़ की लागत से जिला परिषद कार्यालय परिसर में तैयार डीपीआरसी भवन का लोकार्पण करेंगे.

नौका विहार का आनंद लेंगे मुंगेरवासी

दूसरी ओर मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमंडलीय मुख्यालय में एक आदर्श पार्क के रूप में राजारानी तालाब को तैयार किया गया है. सीएम इसका उद्घाटन करेंगे. छह फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसमें मत्स्य पालन होगा. नौका विहार की भी सुविधा हागी. शहरवासी इसमें बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे.

सीएम की यात्रा की हो चुकी पूरी तैयारी

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी को लगाया गया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र ऋषिकुंड में एसटीएफ और जिला पुलिस बल को लगाया गया है. केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. मुख्यमंत्री के आगमन में लोगों को परेशानी ना हो इसको लेकर रूट में बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़ें- 'मैं अपनी विधानसभा सीट...', चुनाव को लेकर पवन सिंह की पत्नी का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget