एक्सप्लोरर

सासाराम में टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का हुआ शिलान्यास, प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश ने दी कई सौगात

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने चेनारी में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दुर्गावती इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का शिलान्यास किया. इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सासाराम जिले में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम ने जिले को 1219 योजनाओं दीं, जिस पर कुल लागत 1369.86 करोड़ की आएगी. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं.

1369.86 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले को 1369.86 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. जिले में कुल 1219 योजनाओं का चयन किया गया, जिसमें 193 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शिलापट्ट के माध्यम से किया गया. यह रोहतास जिले के विकास के लिए एक बड़ी पहल मानी जा रही है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चेनारी में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दुर्गावती इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का शिलान्यास किया. इस प्रोजेक्ट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे. उसके बाद नीतीश कुमार ने मल्हीपुर में जीविका पुस्तकालय, आंगनबाड़ी केंद्र, डाकघर, तालाब आदि का उद्घाटन किया. इन सुविधाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

वहीं बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द में मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग एंड उत्कर्ष बायोफ्यूल्स प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा और जैविक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देगा. संझौली के बाजितपुर में कांव नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. यह पुल बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और व्यापार भी बढ़ेगा.

बेलाढी में नई परियोजनाओं का उद्घाटन

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम के बेलाढ़ी में नवनिर्मित जिला पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ ही राजकीय मध्य विद्यालय बेलाढी में सौरमंडल 3D प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया. इससे छात्रों को विज्ञान की आधुनिक तकनिकों से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ेंः बिहार में बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी को आना चाहिए? मंत्री का जवाब- फैसला हमारे आलाकमान लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget