एक्सप्लोरर

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन की जमानत पर CM नीतीश कुमार की पार्टी का रिएक्शन आया, कहा- 'कोर्ट ने उन्हें...'

JDU Reaction on Hemant Soren Bail: झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. अब नेताओं के बयान आ रहे हैं.

Nitish Kumar Party Reaction on Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जमानत दे दी. वहीं शुक्रवार (28 जून) को बिरसा मुंडा जेल से पांच महीने बाद जमानत पर रिहा हो गए. उनकी जमानत को लेकर अब बयानबाजी भी हो रही है.

जेडीयू ने कहा- 'जो आरोप हैं उससे कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया'

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का कहना है कि कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है, बरी नहीं किया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनको जमानत मिली है, यह न्यायपालिका का फैसला है. हेमंत सोरेन के ऊपर जो आरोप हैं उससे कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया है. आदिवासी समुदाय के लोग अपने जल-जीवन-जंगल की लड़ाई लड़ते हैं और उनके नेता माल बटोरने में लगे रहते हैं.

'हेमंत सोरेन ने कम से कम इस्तीफा दे दिया था'

वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कम से कम इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इन्हीं के गठबंधन के केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में बंद हैं, लेकिन अब तक इस्तीफा नहीं दिया; उन्होंने तो लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया.

बता दें, झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने याचिका पर तीन दिन तक बहस और सुनवाई पूरी करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था. हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था. तब से वह रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लेकर फिर कह दी बड़ी बात, नीतीश कुमार भी टारगेट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget