एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लेकर फिर कह दी बड़ी बात, नीतीश कुमार भी टारगेट पर

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें निजी तौर पर लगता था कि राजनीति में आने की जरूरत ही क्या है? नीतीश कुमार को ही बढ़ाया जाए, मगर जब उन्होंने नीतीश के काम-काज को देखा तो दुख हुआ.

Prashant Kishor Statement: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने बयान से एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को भी टारगेट पर लिया. शुक्रवार (28 जून) को अपने जारी किए गए बयान में पीके ने तेजस्वी की जातीय राजनीति करने पर सुझाव दिया. कहा कि लाठी में तेल पिलाना छोड़िए और बिहार के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज्ञान दीजिए तभी जाकर लालटेन से जुड़े युवाओं का भविष्य सुधरेगा.

प्रशांत किशोर ने सीएम और तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार हों या बिहार के फाइनेंस मिनिस्टर उन्हें कभी आपने सुना नहीं होगा सीडी रेशियो पर बात करते? मुझे तो लगता है उन्हें मालूम भी नहीं होगा. ऐसे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जब मालूम ही नहीं होगा तब तक विकास होगा कैसे?

'नीतीश कुमार ही आगे बढ़ाया जाए, मगर...'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा, "मुझे निजी तौर पर लगता था कि राजनीति में आने की जरूरत ही क्या है? नीतीश कुमार को ही बढ़ाया जाए, मगर जब हम नीतीश कुमार के काम-काज को देखें तो बड़ा दुख हुआ. सीडी रेशियो के बारे में नीतीश कुमार को भी इसकी जानकारी नहीं है."

पीके ने नीतीश कुमार के पुराने बयान का किया जिक्र

प्रशांत किशोर ने कहा कि एक दिन मुख्यमंत्री भाषण में बोल रहे थे कि मोबाइल का प्रयोग इतने युवा कर रहे हैं कि इससे धरती एक दिन खत्म हो जाएगी. मुझे बताएं, पूरी दुनिया में आज मोबाइल, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लाखों-करोड़ों जॉब पैदा किया जा रहा है. हम लोगों के पढ़े-लिखे इंजीनियर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मोबाइल, टेक्नोलॉजी से दुनिया बर्बाद होने वाली है. लालटेन वाले लाठी में तेल पिला रहे हैं और कोई कह रहा है कि मोबाइल से दुनिया नष्ट होने वाली है.

यह भी पढ़ें- 'धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन...', राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर बोले लालू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget