एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, कहा- कृषि कानून पर बातचीत जारी, जल्द निकलेगा समाधान

पीएम मोदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि क़ानून पर बातचीत हो रही है आज नहीं तो कल उसका समाधान निकल जाएगा. आम बजट को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि कृषि क़ानून पर बातचीत हो रही है आज नहीं तो कल उसका समाधान निकल जाएगा. नए कृषि क़ानून किसानों के हित के लिए हैं, वह किसानों के ख़िलाफ़ नहीं है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पेश किए गए आम बजट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस बार बजट बुहत अच्छा है. कोरोना संकट के बावजूद भी केंद्र सरकार अच्छा बजट लेकर आई है. हम लोग भी लाने वाले हैं.

बता दें कि नई सरकार के गठन और फिर लंबे समय के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सीएम नीतीश कल ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश ने कल गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. अब आज वो पीएम मोदी से मिले वाले हैं.

दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात से करते हुए उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव के बाद मुझे आकर मिलना ही था, उसी वजह से मैं आया हूं. बीच में कोरोना का दौर चला, आना-जाना बंद था. उसके पहले ही मैं यहां आया था. अब तो आने-जाने की शुरुआत हो गई है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि वह तो हो ही गया है. सबने शपथ ले ली है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है. अब तो 19 फरवरी से हमारा बजट सत्र भी शुरू होगा.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद उभरी 'नाराजगी', BJP-JDU के नेता लगा रहे ये आरोप नालंदा में डबल मर्डर, मामूली विवाद में दो लोगों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget