एक्सप्लोरर

दिल्ली में CM नीतीश कुमार, आज PM मोदी से हो सकती है मुलाकात, किस मुद्दे पर होगी बात?

Bihar CM Nitish Kumar: बीते रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (30 दिसंबर) पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिल सकते हैं. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिल्ली दौरा का आज दूसरा दिन है. नीतीश कुमार आज रूटीन हेल्थ चेकअप के बाद दोपहर में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात अहम हो सकती है क्योंकि एनडीए (NDA) के जो नेता हैं उनका दौरा होने वाला है तो इसकी तैयारी को लेकर बात हो सकती है.

बीते रविवार (29 दिसंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद आज दूसरे दिन को लेकर माना जा रहा है कि वे रूटीन चेकअप के बाद पीएम मोदी से मिलने के लिए जा सकते हैं. अब देखना होगा कि मुलाकात होती है तो क्या कुछ तस्वीर निकलकर सामने आती है.

बीपीएससी हंगामे पर सीएम नीतीश कुमार शांत

उधर बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि बिहार के सारे सेंटर की परीक्षा रद्द हो. री-एग्जाम हो. ऐसे में जब बीते रविवार को सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि बिहार में बीपीएससी को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. यह सवाल कई बार सीएम से दोहराया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी खुलकर बोलना सही नहीं समझा. 

बता दें कि लगातार बीपीएससी के अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार से मिलकर वे अपनी बात रखना चाहते हैं. बीपीएससी के अधिकारियों से मिलकर कोई फायदा नहीं है. बीते रविवार की शाम उन पर लाठीचार्ज भी हुआ. उधर सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में हैं. हालांकि अभ्यर्थी फिर से पटना में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. एक तरफ बिहार में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में हैं, इसको लेकर भी विपक्ष सरकार को घेर रहा है.

यह भी पढ़ें- BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार में रेल चक्का जाम, दरभंगा और आरा में ट्रेनों को रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget