एक्सप्लोरर

'किसी नेता की औकात नहीं कि BJP के साथ…', नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान, क्या है माजरा?

Bihar CM Nitish Kumar: अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें. हम लोगों को किसी मौलाना की जरूरत नहीं. हम लोग जनता के लिए काम करते हैं.

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी नेता अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में एक बड़ा बयान दिया है. दोनों सदनों से वक्फ विधेयक के पास हो जाने के बाद नीतीश कुमार की लगातार हो रही घेराबंदी पर अशोक चौधरी ने कहा कि देश के किसी नेता की औकात नहीं है कि बीजेपी के साथ रहकर अल्पसंख्यक के हितों की रक्षा इस तरह कर सके. नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ रहते हुए अल्पसंख्यकों की रक्षा की. 20 वर्षों तक अल्पसंख्यक के लिए काम करके दिखाया है.

अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें. हम लोगों को किसी मौलाना की जरूरत नहीं. हम लोग जनता के लिए काम करते हैं. जनता को अच्छा लगेगा कि हम लोग उनके लिए काम कर रहे हैं तो वोट करेगी. 

बता दें वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर विपक्षी दल एवं मुस्लिम संगठन नीतीश कुमार का विरोध कर रहे हैं. मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं. इसी बीच अशोक चौधरी का यह बयान आया है. बीते मंगलवार की रात जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर के आवास पर ईद को लेकर हुए कार्यक्रम में अशोक चौधरी ने यह बयान दिया. अब अशोक चौधरी के बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी अल्पसंख्यक विरोधी है? 

अशोक चौधरी पर आरजेडी ने किया पलटवार

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान देकर खुद स्वीकार कर लिया है कि उनकी सहयोगी बीजेपी मुस्लिम हितों की रक्षा नहीं करती है. अब इससे साफ है कि सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए नीतीश कुमार बीजेपी के साथ हैं. एजाज अहमद ने आगे कहा कि अशोक चौधरी यह भी कह रहे हैं कि हम लोगों को मौलाना की जरूरत नहीं. इसका मतलब वह मुस्लिमों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. जब मौलानाओं की जरूरत नहीं तो कल फिर क्यों ईद मिलन कार्यक्रम में टोपी और साफा पहन कर गए थे?

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में टेंशन! RJD ने कहा- बिहार में वो सबसे बड़ी पार्टी, तेजस्वी होंगे CM, कांग्रेस के जवाब ने भी चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget