एक्सप्लोरर

Ganga Water Scheme: नवादा में CM नीतीश ने किया गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण, 17 वार्डों में पहुंचेगा पानी

Nawada News: नवादा के 13 हजार 965 घरों में प्रतिदिन 135 लीटर गंगा जल की आपूर्ति घरेलू कार्यों के लिए कर दी गई है. इसके पहले राजगीर, गया व बोधगया में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है.

नवादा: बिहार के नवादा जिले में गंगा जल आपूर्ति योजना (Ganga Water Supply Scheme) का शुक्रवार (15 दिसंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने लोकार्पण किया. इसके साथ ही दक्षिण बिहार को गंगा जल के रूप में एक बड़ी सौगात दी. नवादा नगर के 17 वार्डों के 13 हजार 965 घरों में प्रतिदिन 135 लीटर गंगा जल की आपूर्ति घरेलू कार्यों के लिए कर दी गई है. इस दौरान नीतीश कुमार ने गंगा पेय जल का इस्तेमाल करके भी देखा. लोकार्पण के मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) और उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उपस्थित रहे. 

गौरतलब है कि मोकामा के हाथीदह से स्टील पाइप लाइन के जरिए राजगीर के समीप नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मोतनाजे गांव स्थित डिटेंशन कैंप तक गंगा जल लाया गया. इसके बाद 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नवादा के पौरा गांव स्थित शोधित जल संयंत्र तक गंगा का पानी लाया गया. पौरा गांव से करीब 13 किलोमीटर दूरी तय करते हुए नवादा नगर में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा.

इसके पहले राजगीर, गया व बोधगया में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है. इस साल पितृपक्ष मेला व राजगीर मलमास मेला भी लोगों को पेयजल के रूप में गंगा जल उपलब्ध कराया गया. मौके पर डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अंबरीष राहुल, विधायक विभा देवी, नीतू देवी आदि उपस्थित रहे.

कई अधिकारियों को किया गया सम्मानित

पौरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के कई अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद समेत दर्जन भर अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद इंतजाम रहे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे. जांच के बाद लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Holiday Calendar 2024: बिहार में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं, राजभवन से विश्वविद्यालय कैलेंडर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget