एक्सप्लोरर

दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार बोले- आंखों का इलाज कराने आया हूं, केंद्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर कही ये बात

एलजेपी में फूट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसमे हम लोगों की कोई भूमिका नहीं है. ये उनका आपस का मामला है.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर आए हैं. ऐसे में सियासी कयास लगने भी शुरू हो गए  थे. कहा जा रहा था कि इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत की भी अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन नीतीश ने सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक निजी दौरा है. मैं यहां आंखों का इलाज कराने आया हूं. इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की कोई योजना नहीं है. यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करेगा कि वह इसे (कैबिनेट विस्तार) कैसे और कब करते हैं. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

चिराग पासवान को लेकर नीतीश ने कही ये बात

चिराग पासवान के इस दावे पर कि लोक जनशक्ति पार्टी के विभाजन में नीतीश कुमार की भूमिका है. उन्होंने कहा कि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है. यह उनका आंतरिक मामला है. वह (चिराग पासवान) प्रचार के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है.

बता दें कि इससे पहले जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा था कि केंद्रीय कैबिनट में शामिल होने के लिए जेडीयू तैयार है. नामों पर फैसला नीतीश कुमार करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा बीजेपी से वर्षो का संबंध है और हमारे शीर्ष नेतृत्व में भी कोई कटुता नहीं और निश्चित रूप से हम केंद्र में भी शामिल होंगे तो ये आपसी समन्वय की बात है. इसके होने से माहौल और भी बेहतर होने में कामयाब होंगे. निश्चित रूप से लोगों को जो लगता है कि हम एनडीए में हैं और शामिल नहीं हो रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं. हम दोनों जगह रहेंगे और दोनों जगह हमारी भागीदारी भी होगी.

यह भी पढ़ें-

मोदी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच RJD का CM नीतीश पर हमला, विधायक ने दिया विवादित बयान

पटनाः दानापुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर आग लगने से मची अफरातफरी, लाखों के सामान जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget