एक्सप्लोरर

बिहार: नवादा जहरीली शराब कांड पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा?

सीएम नीतीश ने कहा कि ये जो कुछ भी हो रहा है, इसके बारे में हमारे वरीय पदाधिकारी गण से हमने पूछा था और अभी सभी जांच कर रहे हैं. एक-एक बात की जानकारी ली जाएगी. वहीं, जो जरूरी कार्रवाई है, वो की जाएगी.

पटना: बिहार के नवादा जिले में होली से लेकर अब तक जहरीली शराब पीने की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. शराब बंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने की वजह से एक के बाद एक 12 लोगों की मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है. इधर, शुक्रवार को सीएम नीतीश ने भी पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी और कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम नवादा गई है. एक-एक बात की जानकारी ली जाएगी. वहीं, जो जरूरी कार्रवाई है, वो की जाएगी.

जांच के लिए जाएगी स्पेशल टीम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि ये जो कुछ भी हो रहा है, इसके बारे में हमारे वरीय पदाधिकारी गण से हमने पूछा था और अभी सभी जांच कर रहे हैं. यहां से भी कुछ लोग जांच के लिए गए हैं. वहां भी जो अधिकारी हैं और जो बातें समाचार पत्रों में आ रही हैं, उसके जांच लिए यहां से एक स्पेशल टीम जा रही है, जो एक-एक चीज को देख कर कार्रवाई करेगी.

बाल हृदय योजना का किया शुभारंभ

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में सात निश्चय-2 के अंतर्गत सबके लिये अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत बाल हृदय योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के अहमदाबाद स्थित अस्पताल में इलाज के लिए अभिभावकों के साथ विमान से भेजे जा रहे 21 हृदय रोग ग्रस्त बच्चों को पटना हवाई अड्डा तक ले जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

शुभारंभ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष इसकी चर्चा हुई और चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-2 के अंतर्गत सबके लिये अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों का मुफ्त उपचार की व्यवस्था के लिए बाल हृदय योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी गई.

जांच के बाद शुरू की जाएगी इलाज

उन्होंने कहा कि इन बच्चों के इलाज के लिए 1 अप्रैल 2021 से बाल हृदय योजना की और आज उसका शुभारंभ किया गया. इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में जांच की व्यवस्था की गई और उसके बाद इलाज किया शुरूआत की गई जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के इलाज की पूरी व्यवस्था करेगी. अहमदाबाद स्थित संस्था में बाल हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज किया जाता है. राज्य सरकार बच्चों और उनके अभिभावकों के वहां आने-जाने के खर्च सहित उनकी सारी व्यवस्था करेगी. इलाज के उपरांत जब बच्चे वापस आ जायेंगे तो स्वास्थ्य मंत्री समेत विभाग के अन्य अधिकारी उनका स्वागत करेंगे.

यह भी पढ़ें - 

किडनी का इलाज कराने आए बच्चे को लगी गोली, मां ने मजबूर होकर कहा- कुछ नहीं हुआ तो यहीं छोड़कर चले जाएंगे बिहार के सुधांशु का ISRO में हुआ चयन, जानें- कैसे आटा मील चलाने वाले के बेटे ने तय किया ये सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget