एक्सप्लोरर

बिहार: चिराग ने तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई, तेजस्वी ने कहा- धन्यवाद भाई

बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लेकर राहुल गांधी, राज बब्बर, अखिलेश यादव, और अरविंद केजरीवाल सरीखे दिग्गज नेता शामिल रहे लेकिन सबसे चर्चित बधाई दी एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने.

पटना: बिहार में चुनावी फिजा के बीच आरजेडी के राजकुमार तेजस्वी यादव का आज है जन्मदिन वाला दिन, और ऐसे में उनके चाहने वालों का बधाई का तांता लगा रहा कहीं पार्टी समर्थक पटना में उनके घर के बाहर पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं तो कहीं समूह में बर्थडे वाला गाना गा कर बधाई दे रहे हैं. पार्टी के कुछ समर्थकों ने तो तेजस्वी को कृष्ण अवतार बताते हुए उनके पोस्टर लगाए हैं. इसी बीच ट्वीटर पर भी तेजस्वी को बधाई देने वाले लोगों का भी तांता रहा. बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लेकर राहुल गांधी, राज बब्बर, अखिलेश यादव, और अरविंद केजरीवाल सरीखे दिग्गज नेता शामिल रहे लेकिन सबसे चर्चित बधाई दी एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने.

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखी ये बातें

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी लिखा "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हो और अपने जीवन को सफल बनाने में कामयाब रहे आज आपका जन्मदिन है भगवान के दर्शन और आशीर्वाद से आपका दिन शुभ हो". चिराग के ट्वीट का जवाव देते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा धन्यवाद भाई. अब चिराग पासवान के बधाई देने और तेजस्वी यादव के द्वारा भाई कहकर चिराग को संबोधित करने के बाद राजनीतिक हलको में इसके अलग अलग मायने निकाले जाने लगे हैं. राजनीतिक विश्लेषक तो यहां तक कहने लगे हैं कि चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की तरह कहीं मौसम वैज्ञानिक तो नही हैं जो की आबो हवा देख पहलू बदल लेते थें.वहीं दूसरी तरफ चर्चा का इस बात की भी है कि कहीं तेजस्वी से चिराग के ये रिश्ते राजनीतिक फासलों को कम करने की एक पहल तो नही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget