एक्सप्लोरर

'मील का पत्थर साबित होगा बिहार बजट', दिलीप जायसवाल को RJD का जवाब- अगली बार से तेजस्वी...

Bihar Budget Session: दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि इस बार का बजट बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस पर आरजेडी एमएलए अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पलटवार किया है.

MLA Dilip Jaiswal: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. यह मौजूदा एनडीए सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र है. बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि इस बार का बजट बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "इस बार बजट सत्र बहुत ही अच्छा चलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'प्रगति यात्रा' में बिहार के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है. यह बजट आने वाले समय में बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस बजट में बिहार के विकास की पूरी रूपरेखा तय होगी."

वहीं आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दावा किया कि यह एनडीए सरकार का अंतिम बजट है. उन्होंने कहा, "एनडीए ने 20 सालों तक शासन किया, अब यह अंतिम बजट है. इसके बाद अगले साल से तेजस्वी यादव बजट पेश करेंगे. बिहार में अभी सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, अराजकता की स्थिति बनी हुई है. नीतीश सरकार वेंटिलेटर पर चल रही है. सिपाही से लेकर डीजीपी तक कोई नियंत्रण करने या देखने वाला नहीं है."

'बिहार में अराजक स्थिति नहीं रहने देंगे'

उन्होंने आगे कहा, "बिहार में पूरा भ्रष्टाचार मचा हुआ है. राज्य में अपराध बढ़ रहा है. पहले राज्य में अपराध की संख्या एक लाख से कम होती थी, तो विपक्ष की तरफ से जंगलराज की संज्ञा दी जाती थी, लेकिन आज भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार यह संख्या तीन लाख से ऊपर है. विपक्ष के दल जन सरोकार के तमाम मुद्दे मजबूती और एकता के साथ उठाएंगे और बिहार में अराजक स्थिति नहीं रहने देंगे." बता दें कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार चुनाव होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ेंः IED Bomb: गया में चट्टानों के बीच से IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने की नक्सलियों की साजिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget