एक्सप्लोरर

आने वाले 50 सालों का बजट पेश करेगी NDA सरकार, BJP विधायक का दावा, RJD नेता ने कर दिया बड़ा चैलेंज

Budget 2025: बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि तेजस्वी को बजट की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि जनता के हित के लिए कोई काम नहीं होने वाला है.

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में आज (सोमवार) वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे. इसी साल अक्टूबर-नवंबर में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में यह बजट काफी माना जा रहा है. बजट पेश होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल से एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया कि आरजेडी का कहना है कि यह एनडीए सरकार की विदाई वाला बजट है. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें (RJD) चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा 20 सालों से नीतीश कुमार और 18 सालों तक एनडीए सरकार ने बजट पेश किया है. हमारे नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी उनके अलावा हमारे नेता तारकेश्वर प्रसाद और आज सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे, जो गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, मजदूरों पर केंद्रित होगा. स्वास्थ्य शिक्षा से ओत-प्रोत होगा तेजस्वी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आने वाले 50 वर्षों तक एनडीए सरकार बजट पेश करेगी.

'जो बजट पेश किया जा रहा है वो गरीब विरोधी'

आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि पिछले 20 साल से जो बजट पेश किया जा रहा है वो बिल्कुल गरीब विरोधी है. इस बजट से हम लोगों को उम्मीद नहीं है. लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में गरीबों को हक मिला है लेकिन अब उसका विरोध किया जा रहा है. उन्होंने विधायकों को चैलेंज किया कि आप बताइए कि कोई ऐसा थाना या ब्लॉक है जहां बिना पैसे के काम होता है? एक ब्लॉक या थाना बता दीजिए जहां बिना पैसे के काम होता है मैं समझ जाऊंगा कि वहां भ्रष्टाचार नहीं है. हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है.

सीपीएम ने भी एनडीए सरकार को घेरा

बजट पेश होने से पहले वाम दल के विधायकों ने विधानसभा के बाहर पोस्टर दिखाते हुए नारेबाजी की. उन्होंने एनडीए सरकार से 9वीं अनुसूची में 65 प्रतिशत आरक्षण को शामिल करने की मांग की. सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि यह नई बात नहीं है, पहले भी बजट पेश हुआ है लेकिन जनता तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता. क्योंकि घोषणा की गई योजनाओं का 70% तो बिचौलियों में जाता है. इनमें उनके अधिकारी और नेता होते हैं. आज भी बजट में जनता के हित के लिए कुछ नहीं होने वाला है. 

उन्होंने कहा कि 50000 करोड़ की घोषणा की बात हो रही है लेकिन 70% इसमें भी अधिकारी और नेताओं के पास रह जाएगा. जनता के हित के लिए कोई काम नहीं होने वाला है. अगर जनता के हित के लिए काम करना है तो प्रत्येक बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने के साथ लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा बजट में करें.

यह भी पढ़ें: Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, RJD ने कहा- 'झांसे में नहीं आने वाली जनता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget