एक्सप्लोरर

Bomb Blast: अररिया में बम ब्लास्ट, 14 साल का बालक गंभीर रूप से घायल

Araria Bomb Blast: बम फटने की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच शुरू की गई.

Bomb Blast In Araria: अररिया के फारबिसगंज में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दल्लू टोला में गुरुवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ बम फट गया. हादसे में 14 साल का मो. मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

ईंट के पास उसे सुतली से लिपटा बम मिला

घटना गुरुवार दोपहर की है. मुनाजिर स्कूल से लौटने के बाद घर के पीछे खेल रहा था. वहां ईंट के पास उसे सुतली से लिपटा बम मिला. वह उसे खेलने के लिए उठाया, तभी तेज धमाके के साथ बम फट गया. धमाके में उसका बायां हाथ चिथड़ा हो गया. मुनाजिर फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में रहने वाले अलीमुद्दीन का बेटा है.

सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच शुरू की गई. वहां प्लास्टिक, जूट की सुतली और शीशे के टुकड़े मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.

मामले में एसडीपीओ ने क्या कहा?

एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बम घर के पीछे ईंट के पास रखा था. मुनाजिर ने जैसे ही उसे हाथ में लिया, विस्फोट हो गया. बम वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव बढ़ा हुआ है. देश की सेना पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चला रही है. सभी लोग चौकन्ना हैं, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए. इस बीच विस्फोट की खबर से आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है. 

ये भी पढ़ें: दरभंगा में धर्म पूछकर पिटाई मामले में सरकार पर बरसी आरजेडी, बीजेपी ने कहा- 2005 के पहले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget