एक्सप्लोरर

BSEB Result 2023: नहीं चल रही थी गृहस्थी की गाड़ी, पिता ने ऑटो चलाकर बेटी को पढ़ाया, आज भूमि बनी स्टेट की दूसरी टॉपर

Bhumi Kumari Commerce Second Topper: सीतामढ़ी के विशेश्वर रामेश्वर बालिका उच्च विद्यालय से भूमि ने 12वीं की पढ़ाई की है. भूमि तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है.

सीतामढ़ी: बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया. इस बार के रिजल्ट में छात्राओं का जलवा रहा. सीतामढ़ी जिले की सुरसंड नगर पंचायत के निवासी मनोज कुमार की बेटी भूमि कुमारी ने कॉमर्स संकाय से राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. भूमि की सफलता से पूरे परिवार के सदस्य काफी खुश हैं. भूमि के पिता मनोज कुमार ऑटो चलाते हैं. ऑटो चलाने से जो कमाई होती है उसी से घर चलता है और बेटी की पढ़ाई भी हुई. आज रिजल्ट के बाद परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है.

भूमि कुमारी ने विशेश्वर रामेश्वर बालिका उच्च विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की है. भूमि को 474 अंक मिले हैं. हालांकि कॉमर्स में 474 अंक दो और बच्चों को मिला है. औरंगाबाद की तनुजा सिंह और गया की कोमल कुमारी को भी 474 नंबर मिले हैं. भूमि के पिता मनोज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. रहने के लिए ठीक-ठाक अपना घर भी नहीं था. गृहस्थी की गाड़ी ठीक तरीके से नहीं चल नहीं पा रही थी लेकिन पिता ने किसी तरह आज बेटी को पढ़ाया जिसका रिजल्ट सामने है.

लोन पर पिता ने लिया था ऑटो

बताया गया कि भूमि के पिता ने लोन पर एक ऑटो लिया था. इसके बाद ऑटो चला कर वह अपने परिवार का परवरिश कर रहे हैं. भूमि अपने पिता की कड़ी मेहनत देखकर प्रभावित थी. ऐसा लग रहा था कि मन में उसने ठान लिया था कि पिता की नजरों में एक होनहार बिटिया के रूप में खुद को साबित करना है. वह सपना उसका आज साकार हो गया.

बच्चों की पढ़ाई में कोताही नहीं

भूमि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है. दूसरा भाई क्लास आठ में पढ़ता है. सबसे छोटा भाई कक्षा तीन में पढ़ता है. भूमि के पिता मनोज ने कहा कि आर्थिक तंगी का सामना उनके परिवार ने हमेशा किया है, लेकिन बच्चों को पढ़ाने में उन्होंने कभी कोताही नहीं की. उनके बच्चे पढ़ लिखकर समाज में उनका नाम रोशन करें, उनकी बस यही तमन्ना है. आज बेटी की सफलता से दिल खुश है. बताया कि भूमि को आगे पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Success Story: मोहद्दिसा ने बताया कैसे किया बिहार टॉप, कहा- अगला मिशन UPSC, जानें सफलता के मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget