एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया, बयान पर अब BJP ने दे दिया जवाब

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को कांग्रेस के साथ हुई बैठक को लेकर बताना चाहिए कि किस तरह उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. तेजस्वी नहीं चाहते कि बिहार में कांग्रेस अपने पैर पसारे.

Bihar News: तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लेने वाले बयान पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार (16 अप्रैल) को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कल जो तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की पहले उसके बारे में बताएं, वहां से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. तेजस्वी यादव नहीं चाहते कि बिहार में कांग्रेस अपने पैर पसारे. कांग्रेस ने भी तय कर लिया है हम राष्ट्रीय जनता दल का झोला ढोने वाली पार्टी नहीं बनेंगे. आरजेडी चाहती है कि कांग्रेस झोला ढोने वाली पार्टी बनकर रहे.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की स्थिति भी यही थी. राहुल गांधी ने पटना में आकर यही कहा था. आज तक कांग्रेस में जो भी नेतृत्वकर्ता थे उन्होंने कांग्रेस को डुबोने का प्रयास किया. आरजेडी यही चाहती है कि कांग्रेस झोला ढोने वाली पार्टी बनकर रहे. अब कांग्रेस को सोचना होगा कि वे झोला ढोएगी या राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की अपनी प्रतिष्ठा बचाएगी.

वक्फ संशोधन अधिनियम पर भी बोले जायसवाल

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिकाओं पर भी दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि वक्फ बोर्ड का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पसमांदा मुसलमानों, गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए है. कुछ लोग जो वक्फ बोर्ड पर कब्जा किए हुए थे, वैसे लोगों से वक्फ बोर्ड को छुटकारा दिलाने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था से जेपीसी का गठन किया गया. करोड़ों लोगों से राय ली गई. संसद के दोनों सदनों में व्यापक चर्चा हुई उसके बाद ही यह कानून लाया गया."

'मुसलमान को सीएए से परेशानी नहीं'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि इस कानून को पहले एक साल तक देखिए. जिस तरह से सीएए कानून के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने का प्रयास किया गया था, लेकिन आज देश के किसी भी मुसलमान को सीएए से परेशानी नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें: BJP के साथ जाने की तैयारी में VIP के मुकेश सहनी? तेजस्वी यादव को लग सकता है बड़ा झटका

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget