एक्सप्लोरर

Bihar News: अवैध संबंध में हुई थी बेकरी दुकानदार की हत्या, भोजपुर में शख्स को मारने के लिए बेंगलुरु से भी पहुंचे थे शूटर

Bakery Shopkeeper Murder Case: गिरफ्तार किए जाने वालों में सुपारी देने वाला, लाइनर और शूटर शामिल हैं. 10 जून को हत्या हुई थी. बदमाश केक लेने के बहाने आए थे.

आरा: बिहिया नगर के राजा बाजार में 10 जून को हुई बेकरी दुकानदार मनोहर उर्फ मिंची की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंध में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. गुरुवार (29 जून) को इस मामले में एसपी ने पूरी जानकारी दी. डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी. गिरफ्तार किए जाने वालों में सुपारी देने वाला, लाइनर और शूटर शामिल हैं. कांड में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इस पूरे मामले की मॉनीटरिंग खुद भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार कर रहे थे. इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ बदमाश बेंगलुरु से भी आए थे. एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 10 जून की रात बिहिया के राजा बाजार वार्ड नंबर 8 स्थित मोहल्ले में घर के पास की गली में बेकरी दुकानदार मनोहर उर्फ मिंची की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मिंची अपनी दुकान बंद करके घर आ गया था. कुछ देर बाद उसके घर कुछ लोग आए केक के लिए कहा. इस पर मिंची दुकान के पीछे का गेट खोलकर केक लेकर आ ही रहा था कि उसे बदमाशों ने गोली मार दी. घटनास्थल पर ही मनोहर की मौत हो गई.

ये छह आरोपी किए गए गिरफ्तार

इस घटना को लेकर बिहिया थाने में केस दर्ज हुआ था. घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. इस मामले में गुड्डु कुमार यादव, कमलेश कुमार उर्फ कमलवास यादव, उमेश यादव, लालबाबू प्रसाद, दशई यादव और धनजी रजन नट शामिल हैं. इनके पास से एक कट्टा, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है. घटना में शामिल गुड्डू और कमलेश का आपराधिक इतिहास रहा है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालबाबू की पत्नी टेलर का काम करती थी. वह मिंची के घर भी काम करती थी. लालबाबू का आरोप है कि मिंची का एक नया घर बन रहा था. वहां मिंची उसकी पत्नी को लेकर जाता था. दोनों में अवैध संबंध था. इसके बाद आवेश में आकर लालबाबू प्रसाद ने सुपारी दे दी. लालबाबू ने हत्यारों को 80 हजार नकद दिया था. कुल 1.50 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी. प्लान था कि दो-तीन लोग हत्या करेंगे. एक लाइनर का काम करेगा. दो बदमाश ऐसे थे जिन्होंने दोनों की मुलाकात करवाई थी. हत्या के बाद पहले दो क्लू मिले थे. बाद में तकनीकी, सीसीटीवी की मदद के बाद यह कार्रवाई हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Recruitment: क्या बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की बढ़ेगी तिथि? सुशील कुमार मोदी ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget