एक्सप्लोरर

PM मोदी से मिले बिहार के आदर्श आनंद तो 17 डिग्री में छूटने लगा पसीना, कहा- 'पैर छूना चाहता था, लेकिन…'

Adarsh Anand: आदर्श आनंद बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं. बुधवार (09 अप्रैल, 2025) को उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है. पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव साझा किया है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Adarsh Anand News: बिहार के भागलपुर के रहने वाले कॉमेडियन और यूट्यूबर आदर्श आनंद ने पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की है. एक कार्यक्रम में भारत मंडपम (दिल्ली) में दोनों की हाल ही में मुलाकात हुई है. इसके बाद आदर्श आनंद ने बुधवार (09 अप्रैल) को अपने फेसबुक अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इस मुलाकात का अनुभव बताया है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

आदर्श आनंद ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डेलिगेट के तौर पर दिल्ली (भारत मंडपम) बुलाया गया था. यहां उनकी मुलाकात बहुत सारे जाने-माने एक्टर, इन्फ्लुएंसर्स और राजनेताओं से हुई. फिर एकाएक माहौल में एक अलग सा उमंग, ऊर्जा और एक अविश्वसनीय एहसास हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम पड़े, मानो वातानुकूलित 17 डिग्री के तापमान में सभी के पसीने… क्या माहौल था, बयां भी करना चाहें तो शायद संभव नहीं है.

'आदर्श आप कहां से हो…'

आदर्श ने पोस्ट में लिखा, "एकाएक एक आवाज आई आदर्श आप कहां से हो? और ये आवाज थी हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की, जी हां मैं लड़खड़ाया और खुद को संभालते हुए कहा शून्य की धरती, कर्ण की भूमि भागलपुर बिहार से… उन्होंने कहा बहुत सारी शुभकामनाएं. मैंने हाथ जोड़ा और हल्के से मुस्कान के साथ उन्हें सम्मान अर्पित किया." 

आदर्श आनंद पोस्ट में लिखते हैं कि आप लोग (यूजर्स… उनके चाहने वाले) सोच रहे होंगे कि मैंने पैर क्यों नहीं छुए? दिल तो मेरा भी चाहता था कि पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले लूं पर इवेंट कराने वाली टीम की तरफ से हमें कुछ चीजें नहीं करने के आदेश थे. उन्होंने (पीएम मोदी) भी अपने हल्की सी मुस्कान से अपना प्यार और स्नेह अर्पित किया और आगे बाकी लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़े पर मैं वहीं ठहर गया. 

आदर्श आनंद ने कहा कि एक घंटा कब बीत गया पता नहीं चला. भागलपुर की छोटी गलियों से लेकर राजधानी दिल्ली के मंच तक, ये सिर्फ मेरी उड़ान नहीं है, ये माता-पिता और उन तमाम लोगों की दुआओं का असर है जो हमेशा मेरे साथ रहे हैं. मेरे बच्चे, मेरे साथी और आपलोग.

यह भी पढ़ें- 'किसी नेता की औकात नहीं कि BJP के साथ…', नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान, क्या है माजरा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget