एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में सरकारी अफसर पर घर में घुस कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CO की हालत गंभीर

Begusarai Attack on CO: हमला करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. युवक की पहचान शकरपुरा गांव निवासी प्रताप सिंह के पुत्र मोहन कुमार के रूप में हुई है.

बेगूसराय: बखरी के सीओ शिवेंद्र कुमार पर बुधवार (5 जुलाई) की रात चाकू से इतने बार हमला किया गया कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सरकारी अफसर के घर में घुस कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है. रात में शिवेंद्र कुमार अपने आवास पर थे. उसी वक्त एक युवक घुस गया और हमला बोल दिया. सीओ ने हमले के दौरान शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े जिससे उनकी जान बच सकी.

हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया

इधर सीओ पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. युवक की पहचान शकरपुरा गांव निवासी प्रताप सिंह के पुत्र मोहन कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि हमला करने वाला युवक सीओ के आवास के बाहर काफी देर से खड़ा था और अंदर घुसने के लिए मौका देख रहा था. जैसे ही सीओ के आवास से गाड़ी का ड्राइवर और अन्य कर्मचारी बाहर निकले तो वह घुस गया और चाकू से हमला कर दिया.

सीओ का हो चुका है तबादला

बता दें कि बखरी के सीओ शिवेंद्र कुमार का हाल ही में गया जिले में तबादला हो चुका है. तबादले के कई दिनों के बाद भी सीओ ने गया में पदभार नहीं संभाला है. शिवेंद्र कुमार ने न ही बखरी में अपना पद छोड़ा है.

घटना को लेकर एसपी ने क्या कहा?

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि देर रात बखरी के सीओ पर एक युवक द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. जानकारी मिलते ही बखरी थाने की पुलिस और एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेजा गया. घायल सीओ को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. हमला करने वाले युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: विजय सिन्हा बोले- 'भगवान ही मालिक है...', शिक्षा मंत्री का नाम लेते हुए CM नीतीश कुमार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget