एक्सप्लोरर

तालाब में डूबने से बांका के तीन बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Children Drown: बांका के गढ़ैल गांव के तीन बच्चे खेलने-कूदने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल बच्चे परिजनों को बगैर बताए गांव के ही हड़का पोखर में स्नान के लिए कूद पड़े.

Banka News: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर-गड़ेल गांव से शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्नान करने के क्रम में तालाब में डूबने से एक बच्ची सहित तीन मासूमों की जान चली गई. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है.

खेलने के बहाने घर से निकले थे बच्चे

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर गंगापुर गढ़ैल गांव के तीन बच्चे खेलने-कूदने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल बच्चे अपने परिजनों को बगैर बताए गांव के ही हड़का पोखर में स्नान के लिए कूद पड़े, जहां तीनों की जान चली गई. मृतकों में हीरालाल दास के 13 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार, मुकेश हरिजन की 14 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी और अंकुश दास के 7 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल हैं.

वहीं काफी देर तक जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, इसी दौरान किसी ग्रामीण ने बताया कि बच्चों को तालाब की ओर जाते देखा गया था. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में खोजबीन शुरू की, काफी मशक्कत के बाद तालाब से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. ज्योति भारती ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इधर घटना की जानकारी मिलते ही अमरपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार, बीडीओ प्रतिक राज, पथरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रशांत कापरी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इधर अमरपुर बीडीओ प्रतिक राज ने कहा है कि मृतकों के पीड़ित परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिहार में NDA ने चल दी चाल, जातीयगणना के ऐलान से नाराज अगड़ी जाति को खुश करने की बड़ी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget