एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के विधायकों का हंगामा, 2 बजे तक सदन स्थगित

Bihar Assembly Winter Session: विपक्ष के विधायकों ने वक्फ संशोधन विधेयक वापस लो का नारा लगाते हुए बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. रिपोर्टर टेबल जोर-जोर से थपथपाने लगे.

Bihar Assembly Winter Session 2024: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (बुधवार) तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद वेल में जाकर महागठबंधन के विधायकों ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. विपक्ष ने जमकर नारेबाजी भी की. विधायकों ने वक्फ संशोधन विधेयक वापस लो का नारा लगाते हुए बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. रिपोर्टर टेबल जोर-जोर से थपथपाने लगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

सदन के बाहर विधानसभा परिसर में किया गया प्रदर्शन

सदन के अंदर ही नहीं बल्कि कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में भी प्रदर्शन किया. महागठबंधन के विधायकों ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ नारेबाजी की. आरजेडी विधायक व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि यह विधेयक केंद्र सरकार वापस ले. नीतीश कुमार इस पर चुप्पी तोड़ें. विधानसभा से खिलाफ में प्रस्ताव पारित करें. वक्फ की संपत्ति केंद्र सरकार हड़पना चाहती है.

उधर विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए. केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है. महागठबंधन सरकार ने बिहार में जातीय सर्वे कराया और आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया लेकिन बीजेपी वालों ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे खत्म कराया है. इसके बाद राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी. फैसला आया तो बिहार में सरकार बदल चुकी थी. लोगों को पता है कि आरक्षण की हिमायती आरजेडी ही है.

आरजेडी के विधायक पट्टी बांधकर पहुंचे

उधर आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन आंख पर काली पट्टी बांधकर पहुंच गए. हाथ में पोस्टर लेकर नीतीश कुमार पर हमला किया. पोस्टर पर लिखा था, "मैं सुशासन हूं. अंधा हो गया हूं. बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है. अपराधियों की सरकार है, फिर भी एनडीए कहता है- बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, अस्पताल बीमार है डॉक्टर लाचार है."

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Winter Session 2024: 'नीतीश चुप्पी तोड़ें, वक्फ के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो', विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget