एक्सप्लोरर

क्या परिवारवाद वाले बयान से CM नीतीश ने RJD पर साधा निशाना? केसी त्यागी ने साफ किया रुख

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में परिवारवाद को लेकर एक टिप्पणी की थी. नीतीश के बयान पर अब पार्टी नेता केसी त्यागी ने सफाई दी है.

Bihar News: जेडीयू (JDU) वरिष्ठ नेता केसी त्यागी( KC Tyagi) ने गुरुवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक दिन पहले 'परिवारवाद की राजनीति' के खिलाफ टिप्पणी कर गठबंधन सहयोगी आरजेडी (RJD) पर निशाना साधा था. जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता त्यागी ने यहां पार्टी की एक रैली में नीतीश के भाषण के बाद लगाई जा रही अटकलों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सभी महान समाजवादियों की तरह, ठाकुर भी राजनीति में वंशवादी उत्तराधिकार से घृणा करते थे. यह एक साधारण तथ्य था जिसे नीतीश कुमार रेखांकित करना चाहते थे. इससे अधिक कुछ नहीं समझा जाना चाहिए.''

आरजेडी का नेतृत्व लालू प्रसाद कर रहे हैं और उनके छोटे बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव बिहार में उपमुख्यमंत्री हैं जबकि प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं और उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सदस्य हैं. हालांकि, त्यागी ने यह स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार की किसी भी क्षेत्रीय पार्टी या नेता की निंदा करने की कोई इच्छा नहीं थी.

रोहिणी आचार्य के बयान पर यह बोले त्यागी
केसी त्यागी ने यह भी कहा, “जो लोग सोचते हैं कि राष्ट्र के लिए वंशवाद आवश्यक है, तो वे अपने निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं.” जेडीयू नेता ने लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. रोहिणी ने बाद में अपने पोस्ट हटा लिए. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में नीतीश का नाम नहीं लिया था पर बीजेपी ने आरोप लगाया कि रोहिणी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है.

रोहिणी के पोस्ट पर बीजेपी का तंज
बीजेपी नेता निखिल आनंद ने एक बयान में आरोप लगाया कि रोहिणी ने मुख्यमंत्री के लिए 'बदतमीज' शब्द का इस्तेमाल किया था और अगर उन्हें लगता है कि यह एक गलती थी, तो उन्हें 'सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.” जब त्यागी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रोहिणी को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट लिखने से बचना चाहिए था, तो उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार में CM पद चाहती है BJP, जेडीयू को दो डिप्टी CM देने पर राजी, नीतीश क्या चाहते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget