एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: सुशांत सिंह राजपूत मामले से जनभावनाओं को भुनाने में जुटे राजनीतिक दल

बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, लोजपा समेत सभी दलों के छोटे, मंझोले नेताओं से लेकर शीर्ष नेता तक इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने में जुटे हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में यूं तो सारे राजनीतिक दल एक दूसरे के खिलाफ सियासी तलवारें भांजने में जुटे हैं, लेकिन सिर्फ एक ही ऐसा मुद्दा है, जिसने मजबूरन सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कर रखा है. यह मुद्दा है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत का. बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, लोजपा समेत सभी दलों के छोटे, मंझोले नेताओं से लेकर शीर्ष नेता तक इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने में जुटे हैं. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर भी आक्रामक हैं. वह भी मुखर हो चले हैं.

पटना निवासी सुशांत की मौत से उपजे जनाक्रोश और उससे जुड़ीं जनता की भावनाओं को देखते हुए राजनीतिक दल इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी में करने में जुटे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को जिस तरह से जेडीयू की पहली ऑनलाइन रैली के दौरान सुशांत सिंह राजपूत केस पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उससे बिहार के विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा राजनीतिक के जानकारों का कहना है. नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच से सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसकों को इंसाफ की उम्मीद जताई. यह भी कहा कि सुशांत की संदिग्ध मौत से बिहार ही नहीं देश के करोड़ों लोगों को सदमा लगा है. उन्होंने संकेतों में मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए. कहा कि जिस तरह से इस मामले की जांच होनी चाहिए थी, उस तरह से नहीं हो रही थी, जिस पर सुशांत के पिता की गुहार पर बिहार सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की.

बीजेपी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि पार्टी के पास मुद्दों की कमी नहीं है. मोदी सरकार और बिहार की एनडीए सरकार के विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ रही है. जहां तक सुशांत सिंह राजपूत केस की बात है तो हम इस मामले की सही जांच की मांग उठाते रहे हैं. सीबीआई जांच से सारी सच्चाई सामने आएगी.

क्रेडिट लेने की होड़ में आरजेडी भी शामिल

सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच का क्रेडिट लेने की होड़ में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी भी शामिल है. आरजेडी की ओर से बीते दिनों जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "सबसे पहले किसी नेता ने सुशांत सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में मौत पर जनभावना की मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की मांग की तो, वो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही थे, जिन्होंने 30 जून की अपनी प्रेसवार्ता में ही इसकी मांग उठाई थी. बीते 19 अगस्त को तेजस्वी यादव का दिया यह बयान भी काबिलेगौर है, सबसे पहले सुशांत केस में हमने सड़क से लेकर सदन तक सीबीआई जांच की मांग की थी और उसी का परिणाम था कि बिहार सरकार को कुंभकर्णी नींद से जागना पड़ा था. आशा है एक तय समय सीमा के अंदर न्याय मिलेगा."

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव टीवी चैनलों से इस बात से नाराज हैं कि हंगामे तो बहुत हो रहे हैं, लेकिन कोई सुशांत के लिए इंसाफ की बात नहीं कर रहा है. उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में एक्टर को इंसाफ दिलाने की बात कही. तेजप्रताप यादव ने कहा, "हंगामे तो बहुत हैं चैनलों पर, लेकिन सुशांत के इंसाफ की बात कोई नहीं कर रहा. साहब, इंसाफ दिलाओ."

बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार मुखर चल रही है

बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार मुखर चल रही है. बिहार बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से जारी एक पोस्टर हाल में सुर्खियों में आया, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर के साथ स्लोगन लिखा है- न भूलेंगे, न भूलने देंगे. इससे पता चलता है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी जनभावनाओं को भुनाने की कोशिश में है. इस संबंध में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले का सच सबके सामने आना जरूरी है. सीबीआई जांच से सही बात सामने आएगी. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी शुरूआत से सीबीआई जांच की मांग उठाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: नीतीश का चुनाव अभियान शुरू, NDA और लालू-राबड़ी के डेढ़ दशक के शासनकाल की तुलना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिहार के नए CM पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी बोले, 'सम्राट जी को बधाई लेकिन सच्चाई ये भी है कि...'
बिहार के नए CM पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी बोले, 'सम्राट जी को बधाई लेकिन सच्चाई ये भी है कि...'
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम…', बिहार के नए CM पर प्रशांत किशोर की दो टूक
'पिता के पद से हटने के बदले…', नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'पिता के पद से हटने के बदले…', नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
Prayagraj News: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
Embed widget