एक्सप्लोरर

Elections 2025: चुनाव को लेकर बिहार BJP के नेताओं को अमित शाह ने दिया खास निर्देश, सामने आई बैठक की बातें

Bihar Assembly Elections 2025: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एक चुनाव अभियान समिति बनाने का निर्णय लिया गया है. उम्मीदवारों के चयन के बाद चुनाव समिति सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी.

2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (03 सितंबर, 2025) को दिल्ली में बिहार बीजेपी के नेताओं संग बैठक की. बैठक में क्या कुछ हुआ इसके बारे में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी. इस बैठक में विपक्ष की चर्चा भी हुई है.

दिलीप जायसवाल ने बैठक को लेकर कहा, "बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री द्वारा दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई थी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई. विपक्ष द्वारा जो भ्रम जाल का माहौल बनाया जा रहा है, उस पर भी चर्चा हुई."

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पहले हम लोगों ने बिहार में जिला स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन चलाया था, जिसकी अच्छी सफलता मिली थी. इससे एनडीए की जो चट्टानी एकता है वह सामने आई थी. अभी विधानसभा स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हम लोगों ने शुरू किया है, तो केंद्रीय नेतृत्व की ओर से निर्देश मिला है कि इसे अच्छे तरीके से एनडीए के सभी नेताओं के साथ किया जाए. सभी विधानसभा में इसका आयोजन करना है. इसे 25 सितंबर तक हर विधानसभा में करना है. 

चुनाव अभियान समिति बनाने का लिया गया निर्णय

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एक चुनाव अभियान समिति बनाने का निर्णय लिया गया है. चुनाव अभियान समिति के द्वारा चुनाव-प्रचार का भी आगाज किया जाएगा. इसके साथ-साथ फैसला लिया गया कि एक चुनाव समिति बनाई जाएगी जो उम्मीदवारों के चयन के लिए अलग-अलग जिले के विधानसभा के साथ पटना में बैठेगी. वहां के जिले की कोर कमेटी के साथ बैठेगी और वहां के उम्मीदवार के बारे में चर्चा करेगी. चुनाव समिति फिर फैसला लेकर केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची भेजेगी. 

सीट शेयरिंग पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?

दिलीप जायसवाल ने कहा कि दूसरे प्रदेश से चुनाव प्रभारी बनकर आते हैं. अलग-अलग लोकसभा के लिए जिसमें छह या सात विधानसभा सीट होगी, तो एक-एक प्रभारी बनाया जाएगा जो वहीं कैंप करेंगे. वे चुनाव की रणनीति पर ध्यान रखेंगे. बैठक में निर्देश मिला है कि एनडीए गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर आगे का अभियान चलाना है. एक सवाल के जवाब में कहा कि सीट शेयरिंग के लिए आज कोई बैठक नहीं थी. सीट शेयरिंग का मामला केंद्रीय नेतृत्व का होता है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget