एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2025: NDA में चिराग-मांझी को कितनी सीटें? कुशवाहा को कम या ज्यादा? यहां देखिए फॉर्मूला

Bihar Assembly Election 2025: 2024 के लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर ही विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा होने की संभावना है. बिहार एनडीए में पांच दल शामिल हैं.

Bihar Election 2025 NDA Seat Sharing Formula: बिहार में इसी साल (2025) अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है. एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है. इसी बीच सूत्रों से एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूले सामने आया है. बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और एनडीए में पांच दल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं. 

लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर सीट बंटवारे की संभावना

सीट शेयरिंग की बात करें तो, बिहार में 243 में से जेडीयू 102-103, बीजेपी- 101-102, लोजपा रामविलास 25-28, हम- 6-7 और आरएलएम 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. माना जा रहा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग का यही फॉर्मूला हो सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर ही विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा होने की संभावना है. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी ने 17, जेडीयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ी थी. 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में इसी फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है. एनडीए में इस फॉर्मूले के तहत सीट बंटवारे में गठबंधन के छोटे सहयोगियों और बड़े सहयोगियों के बीच संतुलन साधते हुए हिस्सेदारी तय करने की चर्चा हो रही है. 

2020 के चुनाव में कौन पार्टी कितनी सीटों पर लड़ी थी?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू के कोटे में 122 सीटें थीं. इसमें से सात सीटें जेडीयू ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को दी थी. बीजेपी के कोटे में 121 सीटें थीं. बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी थी. देखा जाए तो जेडीयू 115 और बीजेपी 110 सीट पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ी थी. 74 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते थे. जनता दल यूनाइटेड के 43 कैंडिडेट चुनाव जीत कर आए थे.

यह भी पढ़ें- बकरीद पर खान सर से मिलने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले- 'यह युवक बहुत…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget