एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को गुजरात में कौन सा मंत्र मिला? अब जीत पर होगा फोकस!

Bihar Election 2025: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात राहुल गांधी ने बताया कि वो कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सशक्त बनाने जा रहे हैं. न्याय के पथ पर चलकर हम संघर्ष करेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त हो चुका है. बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता भी इस अधिवेशन में शामिल हुए. बिहार आने के बाद गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को उन्होंने पार्टी के गुजरात अधिवेशन में बनी रणनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मीडिया को बताया, "कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन में पूरे देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने पर सहमति बनी. सामाजिक न्याय में जो हिस्सेदारियां हैं, वो सभी को समान रूप से मिलेंगी."

'अपने-अपने इलाके में जाकर काम करें'

राजेश कुमार ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात राहुल गांधी ने बताया कि वो कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को सशक्त बनाने जा रहे हैं और न्याय के पथ पर चलकर हम संघर्ष करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बताया, "पार्टी के जितने भी वरिष्ठ हैं, नेता या कार्यकर्ता हैं, सभी अपने-अपने इलाके में जाकर काम करें और जन अभियान को चलाएं. वो लोगों के बीच जाकर उनका दर्द बांटें और सही मायने में आने वाले चुनाव की तैयारी करें. किसी को भी पटना घूमने की अभी आवश्यकता नहीं है, सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाएं. साफ तौर पर ऐसा निर्देश दिया गया है."

'सभी जातियों को साथ में लेकर चलें'

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बताया, "हम सभी को लक्ष्य मिला है कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करें और सभी जातियों को साथ में लेकर चलें. हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे."

बता दें कि कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन गुजरात में संपन्न हुआ है. इस अधिवेशन में देश के कोने-कोने से पार्टी नेता शामिल होने पहुंचे थे. इसमें सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए. अधिवेशन में पार्टी की आगे की रणनीतियों पर चर्चा हुई. वहीं इसके साथ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर भी हमला बोला.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार पिछले 11 सालों से सत्ता में है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि विपक्ष के किसी भी नेता को सदन में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: बिहार में मौसम का कहर: 12 घंटे से बिजली गुल, 50 से 60 मौतें, तेजस्वी यादव ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget