एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: BJP और JDU में हुआ सीटों का बंटवारा, जेडीयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Bihar Assembly election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के बाद एनडीए में भी सीटों का बंटवारा हो गया है.

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के बाद एनडीए में भी सीटों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी जेडीयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें से सात सीटें जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दी जाएंगी. वहीं बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसमें से पांच सीटें मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को देगी.

गठबंधन का एलान करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा भी दिया. उन्होंने कहा कि हमने न्याय के साथ विकास किया. हर इलाके में सड़क, बिजली सबमें सुधार हुआ है.

नीतीश कुमार ने कहा, ''सीटों की सूची भी रिलीज कर दी जायेगी. हम लोग बिहार के विकास के लिये काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. बहुत सारे लोगों के द्वारा बेवजह बहुत बातें की जाती हैं, मैं उन्हें महत्व नहीं देता हूं. हमसे पहले भी 15 साल दूसरे लोगों को मौका मिला, कहां कोई विकास का काम हुआ, क्या हालत थी बिहार की. हमने हमेशा कहा न्याय के साथ विकास.''

एनडीए में वहीं रहेंगे जो नीतीश कुमार के साथ हैं- संजय जयसवाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा, ''भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी नीतीश कुमार के साथ पूरे बिहार का विकास हुआ है. 15 साल में एनडीए सरकार ने बदहाल बिहार को खुशहाल बिहार बनाया है. जदयू से हमारा अटूट बन्धन है, लोजपा नेता राम विलास पासवान का सम्मान करते हैं, मगर बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. एनडीए में वहीं रहेंगे जो नीतीश कुमार के साथ हैं.''

243 सीटों पर होगा चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. 243 में से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget