एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाईं समितियां, रणदीप सुरजेवाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन का प्रमुख प्रभार दिया गया है. वे 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख होंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों की घोषणा कर दी है. सोनिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति, प्रचार समिति, मीडिया समन्वय समिति, सार्वजनिक बैठक और लॉजिस्टिक्स समिति, कानूनी समिति और कार्यालय प्रबंधन जैसी समितियों का गठन कर दिया है.

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन का प्रमुख प्रभार दिया गया है. वे 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख होंगे. इसके संयोजक मोहन प्रकाश हैं. सुबोध कुमार प्रचार समिति के प्रमुखे होंगे. वहीं पवन खेड़ा मीडिया समिति के, बृजेश कुमार मुनन लॉजिस्टिक्स समिति के प्रमुख बनाए गए हैं. अशोक राम कार्यालय प्रबंधन समिति और वरुण चोपड़ा कानूनी टीम देखेंगे.

पहले चरण में कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने जा रहे बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. इसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं. इसके अलावा इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, शक्तिसिंह गोहिल, शकील अहमद और सुरजेवाला जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी हैं. साथ ही राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर के नाम भी हैं.

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कीर्ति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं.

बता दें कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के साथ बने महागठबंधन के हिस्से के रूप में बिहार की 243 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पहले चरण में कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

Bihar Polls: CPI ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कन्हैया कुमार समेत इन नेताओं का नाम है शामिल

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-योगी समेत ये नेता मांगेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget