एक्सप्लोरर

Maheshwar Hazari: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा, क्या नीतीश कैबिनेट में बनेंगे मंत्री?

Maheshwar Hazari News: बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया है. महेश्वर हजारी के इस्तीफे को लेकर विधानसभा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसी के साथ हजारी के मंत्री बनने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं. इस्तीफे को लेकर महेश्वर हजारी ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से आलाकमान को जानकारी में रखकर ये कदम उठाया है. पार्टी का एक समर्पित सिपाही होने के नाते पार्टी मेरे लिए जो भी निर्णय लेगी, मैं करूंगा. गंभीरता और निष्ठा से निभाऊंगा.

सचिवालय की एक अधिसूचना के अनुसार, हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया. आरक्षित कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक रहे हजारी मार्च, 2021 से डिप्टी स्पीकर के पद पर थे. ये अभी पता नहीं चला कि वरिष्ठ नेता, जो पहले नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री थे, ने पद क्यों छोड़ा.

पहले भी मंत्री रह चुके हैं महेश्वर हजारी

नीतीश कुमार कैबिनेट में महेश्वर हजारी पहले भी मंत्री रह चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. फिलहाल नीतीश कुमार की सरकार में नौ मंत्री शामिल हैं. जेडीयू सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं है, इसलिए मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है.

इस हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

कहा ये भी जा रहा है कि, इस हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है. बता दें कि, महेश्वर हजारी पासवान जाति से आते हैं. जातीय जनगणना की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों में सबसे बड़ी आबादी पासवान है. ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार महेश्वर हजारी को मंत्री बना कर पूरी कोशिश करेंगे कि पासवान जाति को लुभाया जा सके.

ये भी पढ़ें- सदन में विपक्ष ने केके पाठक के खिलाफ खोला मोर्चा, CM नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget