एक्सप्लोरर

Bihar News: JDU एमएलसी राधाचरण साह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए थे गिरफ्तार  

JDU MLC Radhacharan Sah: मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप वाले एमएलसी को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है, ईडी ने पिछले साल 13 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

JDU MLC Radhacharan: बिहार के आरा में बालू के अवैध कारोबार मामले में गिरफ्तार जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ़ सेठ जी बेल पर रिहा होंगे. पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बुधवार को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. करीब 10 माह बाद उन्हें जमानत मिल गई है. वहीं उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को मई 2024 के पहले साप्ताह में पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी.सी

साह की 26.19 करोड़ की अवैध संपत्ति हुई थी जब्त

जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ़ सेठ जी को 13 सितम्बर 2023 को ईडी ने आरा स्थित अवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया था. सेठ के जेल जाने के बाद ईडी ने राधाचरण साह 26.19 करोड़ की अवैध संपत्ति भी जब्त की ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की. यह कार्रवाई बालू के अवैध खनन और कारोबार मामले में ब्रॉडसन कंपनी से जुड़े मामलों की जांच में हुई थी.

बेटे कन्हैया प्रसाद को भी ईडी ने किया था गिरफ्तार

जेडीयू  एमएलसी राधा चरण साह कि गिरफ़्तारी के बाद उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था. कन्हैया का नाम भी बालू सिंडिकेट में शामिल है और ये अपने पिता यानी राधाचरण शाह के कारोबार में उनकी मदद करते हैं और इन दोनों का सीधा संबंध बिहार के बड़े बालू कारोबारी ब्रॉडसन समूह से है. बिहार में फैले बालू के सिंडिकेट को लेकर ईडी ने राधाचरण के करीबियों पर भी शिकंजा कसा था.

बालू सिंडिकेट में शामिल आदित्य मल्टी कॉम के दो कारोबारी जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को भी ईडी ने अपनी हिरासत में लिया था. आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से जेडीयू के एमएलसी राधा चरण शाह पर आरोप है कि वे बालू माफिया के साथ मिलकर अवैध बालू के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं. ईडी ने इस पिछले साल जून महीने में जेडीयू के एमएलसी के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था.

बता दें कि 2023 के फरवरी महीने में इनकम टैक्स की टीम ने विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ के बाबू बाजार स्थित आवास, अनाईठ फार्म हाउस, शहीद भवन और आरा पटना बाईपास होटल में छापामारी की थी। इनकम टैक्स की टीम ने फरवरी में सेठ के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें पटना, आरा, बक्सर के साथ-साथ हरिद्वार, मनाली, नोएडा, झारखंड, दिल्ली और गाजियाबाद के ठिकाने शामिल हैं.

साह को लगातार दूसरी बार मिली थी जीत

अप्रैल 2022 में आरा-बक्सर के एमएलसी चुनाव में राधाचरण साह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. पहली बार 2015 में आरजेडी कोट से एमएलसी का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. करोड़ों की हेराफेरी के मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के यहां कई बार इनकम टैक्स की रेड भी चुकी है. राधाचरण साह 70 के दशक में राधाचरण साह की आरा रेलवे स्टेशन के बाहर जलेबी की दुकान हुआ करती थी. इसके बाद वो होटल और बालू के कारोबार में उतरे थे.

ये भी पढ़ेंः Patna Crime: पटना में तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, मासूम का क्या था कसूर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget