एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक युवक की हत्या, जानिए क्या है पूरा विवाद

Arrah News: घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी विजय कुमार राय के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है.

Arrah Murder: बिहार के आरा में बुधवार (11 दिसंबर) की रात कुछ बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. इस दौरान बारात में आए एक युवक की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव की है. बताया जाता है कि बारात में नाच के दौरान लड़की पक्ष की ओर से हथियार लहराने के बाद विवाद शुरू हुआ था.

बताया जाता है कि आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव से कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में बारात आई थी. जयमाला के समय डीजे पर बाराती लड़की के दरवाजे पर नाच रहे थे. इसी बीच लड़की पक्ष के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया. इसके बाद सबने मिलकर बाराती पक्ष के कुछ लोगों को चुन-चुनकर मारना शुरू कर दिया. इसी बीच गांव के युवकों ने बारात में शामिल एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. 

नाले में शव डालकर फरार हो गए लोग

शव को छुपाने की नीयत से लोग पटना-बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया गांव के पास नाले में डालकर फरार हो गए. मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी कोईलवर थानाध्यक्ष को दी. मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी विजय कुमार राय के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है. 

लड़की पक्ष की ओर से हथियार लहराने पर हुआ विवाद

मृतक संतोष कुमार के दोस्त मंटू कुमार ने बताया कि हम लोग छोटकी सनदिया गांव निवासी राम आशीष यादव के बेटे विक्की की बारात के साथ कुल्हड़िया गांव गए थे. जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. बाराती पक्ष के लोग लड़की के दरवाजे पर डांस कर रहे थे. इसी बीच लड़की पक्ष की तरफ से एक लड़का आया और हथियार निकालकर लहराने लगा. दूल्हे के चचेरे भाई ने मना किया जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. 

हालांकि विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन जब लोग पंडाल में खाना खा रहे थे तभी गांव के कुछ युवकों ने बारातियों को मारना शुरू कर दिया. घोड़े वालों को भी पीटने लगे. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान संतोष पीछे रह गया और हम लोग वहां से भाग गए निकले. बाद में पता चला कि पिटाई से संतोष की मौत हो गई है.

कोईलवर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि लड़की के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक नाले में खून से लथपथ हालत में युवक गिरा हुआ था. तुरंत उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर हम लोग पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में ठांय-ठांय करना पड़ा महंगा, हर्ष फायरिंग से युवक के सीने में लगी गोली, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget