एक्सप्लोरर

'अब समझ आया खेसारी ग्राउंड पर क्यों नहीं...?, भोजपुरी एक्टर ने BPSC छात्रों को समझाया, कहा- आपका मुद्दा खो गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने पोस्ट कर बीपीएससी छात्रों को समझाया है कि अपनी लड़ाई खुद लड़िए. उन्होंने पीके पर तंज कसते हुए कहा कि बीपीएससी का अहम मुद्दा पीछे चला गया.

Khesari Lal Yadav Post: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पटना में चल रहे BPSC परीक्षा के विरोध में छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने ने इस सवाल का जवाब दिया है कि वो छात्रों की लड़ाई में ग्राउंड पर क्यों नहीं आए. इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर फिर से पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अगर वो लड़ाई में उतरते तो पूरी मीडिया कवरेज उन्हीं को मिलती और अभ्यर्थियों का मुद्दा गौण हो जाता. उन्होंने प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना कहा कि मीडिया में सिर्फ बस एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, थाना और जो नए-नए नेता बने हैं उनकी खबरें छप रही हैं.

खेसारी लाल ने क्या पोस्ट में क्या लिखा 

खेसारी लाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "पिछले कुछ समय से यह सवाल उठ रहा है कि खेसारी ग्राउंड पर क्यों नहीं आया? इसका जवाब अब स्पष्ट हो गया न! खेसारी अगर ग्राउंड पर आता, तो खेसारी को मीडिया पहले दिखाती, आपको और आंदोलन को बाद में! आपके मुद्दे दब जाते और खेसारी को मीडिया हाईलाइट कराती. यह ठीक वैसे ही हुआ जैसे आज बीपीएससी का अहम मुद्दा पीछे चला गया. मीडिया किसी और को दिखा रही है.

खेसारी ने आगे लिखा, "सोचिए, आज बीपीएससी के मुद्दे को कितनी मीडिया कवरेज मिल रही है? हर तरफ बस एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, थाना और जो नए नए नेता बने है उनकी खबरें छप रही हैं. यह वही स्थिति है, जिसके बारे में हम पहले से आगाह किये थे, "अपना झंडा और डंडा लेकर आगे बढ़ो!" लेकिन आज हम दूसरों के झंडे के पीछे चले और नतीजा यह हुआ कि बीपीएससी का मूल मुद्दा कहीं खो गया. इसलिए सवारी नहीं, गाड़ी बन जाओ, बिहार के लिए बस एक बार बिहारी बन जाओ"!

'लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनिएगा'

इससे पहले भी खेसारी ने अपनी एक पोस्ट में  लिखा था, “ना फलनवा कामे आई, ना चिलनवा... उल्टा आप सब के इमोशन के वैल्यू देने के बजाए, आपके इमोशन को बझायेगा लोग. आ तब तक बझायेगा लोग जब तक आप कोई नया नेता ना पैदा कर दें या और कमजोर ना हो जाये. इसलिए किसी के सहारे नहीं रहिये, अपना डंडा और उसमे अपना झंडा हर जिले में मजबूत कीजिए और हां, लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनियेगा. लड़ाई हक़ की हैं. ठीक हैं !”

ये भी पढ़ेंः बिहार में सड़क से शुरू हुई लड़ाई पोस्टर तक आई, JDU ने PK को बताया 'आवारा हवा का झोंका'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget