एक्सप्लोरर

बिहार: भागलपुर में मिड डे मील से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, 15 छात्र बीमार, स्कूल स्टाफ गायब

Bhagalpur News In Hindi: मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • भागलपुर के स्कूल में मिड डे मील खाने से 15 बच्चे बीमार पड़े.
  • बच्चों को खट्टे छोले-चावल खाने से पेट दर्द, उल्टी हुई.
  • लापरवाही के चलते स्कूल शिक्षक और प्रधानाचार्य अस्पताल में नहीं मिले.
  • एन.जी.ओ. द्वारा शुरू किए गए मिड डे मील की जांच जारी है.

बिहार के भागलपुर के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को छोले-चावल दिया गया था.

बच्चों के अनुसार, छोले का स्वाद काफी खट्टा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया. खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई, घटना की जानकारी मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

शिक्षक और स्टाफ नदारद

हैरान करने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान अस्पताल में न तो स्कूल के शिक्षक मौजूद थे और न ही प्रधानाचार्य, जिससे परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया. एक अभिभावक ने बताया कि सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था. इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है.

डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

आज ही NGO ने शुरू किया था मिड डे मील

जानकारी के मुताबिक, इसी तरह का खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था, लेकिन वहां से इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है. खास बात यह है कि आज से ही एक एनजीओ के माध्यम से स्कूलों में मिड डे मील वितरण की शुरुआत की गई थी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget