एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में 2 भाइयों की जिंदा जलकर मौत, माता-पिता खेत में कर रहे थे पटवन, बचाने में वो भी झुलसे

Two Brothers Burnt Alive: एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार के झोपड़ीनुमा घर में ई-रिक्शा चार्ज में लगा था. संभवतः चार्जर में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से झोपड़ी में आग लग गई होगी.

बांका: टाउन थाना क्षेत्र की जमुआ पंचायत के मदौड़ा गांव में आग लगने से दो सगे भाइयों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मंगलवार (26 दिसंबर) की अहले सुबह यह हादसा हुआ है. मरने वालों में बसंत पंडित का पुत्र कृष्णा कुमार और अंगद कुमार शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही बांका सीओ अमित कुमार रंजन और टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा है बच्चों के माता-पिता अपने खेत में अहले सुबह पटवन करने चले गए थे. इसी दौरान खेत के पास में ही बनी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. धुएं का गुबार निकलता देख वे लोग पहुंचे तब तक दोनों बच्चे झुलस गए थे. झोपड़ी के पास परिजनों का ई-रिक्शा था वह भी जल गया. माता-पिता थोड़े जख्मी हुए हैं. एक बच्चे की उम्र करीब आठ साल और दूसरे बच्चे की उम्र तीन साल के आसपास होगी.

दो बेटों की मौत... अब एक बेटी बची सहारा

पीड़ित परिजनों ने बताया कि अब उनके जीने का सहारा उनकी एक मात्र 4 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी रह गई है. वहीं जमुआ पंचायत के मुखिया केडी सिंह ने बताया कि परिवार गरीब है. ई-रिक्शा और खेती से परिवार का भरण-पोषण होता था. बसंत पंडित के पिता धनेशर पंडित की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पिता के चले जाने के बाद बसंत मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था. एक साथ दो पुत्रों की मौत के बाद उस पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है.

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग लगने का कारण

इधर अंचलाधिकारी अमित रंजन ने बताया कि घटना काफी मर्माहत करने वाली है. पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवार के झोपड़ीनुमा घर में ई-रिक्शा भी चार्ज में लगा था. संभवतः ई-रिक्शा के चार्जर में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से झोपड़ी में आग लग गई होगी.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में पति ने पत्नी को ऑनलाइन भेजे थे रुपये, साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाया, महिला ने दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget