एक्सप्लोरर

Banka News: अवैध संबंध में रुकावट बन रहे किराना दुकानदार की हत्या, बांका का मामला जानकर रह जाएंगे दंग

Banka Murder: मृतक सुनील 17 मई से लापता था. पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया जिसके बाद पूछताछ की गई तो कांड का खुलासा हो गया.

Banka Crime News: बिहार के बांका में अवैध संबंध में रुकावट बन रहे एक किराना दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान बांका टाउन थाना क्षेत्र की लकड़ीकोला पंचायत अंतर्गत महेशाडीह ग्राम निवासी घनश्याम मंडल के पुत्र सुनील कुमार (उम्र करीब 26 साल) के रूप में हुई है. वह शुक्रवार से ही लापता था.

बताया जाता है कि सुनील के पिता घनश्याम मंडल ने बेटे के लापता होने की लिखित सूचना शनिवार (18 मई) को पुलिस को दी थी. पुलिस लापता युवक की तलाश में छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच शक की सुई गांव के ही एक महिला पर जा टिकी. उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर बौंसी और बाराहाट दो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मंदार पर्वत की झाड़ी से रविवार (19 मई) को सुनील का शव बरामद किया.

इस तरह की गई सुनील की हत्या

जानकारी के अनुसार, सुनील का रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच उस महिला का स्थानीय मुखिया सह सुनील के चचेरे भाई श्रीकांत मंडल से भी प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. सुनील को दोनों का एक वीडियो हाथ लग गया और वह धमकी देने लगा. ऐसे में रुकावट बन रहे सुनील को मुखिया श्रीकांत मंडल ने रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला. महिला सुनील को मंदार पर्वत की झाड़ी की ओर किसी बहाने ले गई. वहां दो युवक पहले से थे. तीनों ने गला दबाकर और ईंट से कूचकर मार डाला.

इस संबंध में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि लकड़ीकोला पंचायत प्रतिनिधि का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया था. इसके साथ ही उस महिला का संबंध रिश्ते का चचेरा देवर किराना दुकानदार सुनील से भी था. सुनील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसके बाद हत्या की साजिश रची गई. मृतक सुनील दो भाई में से छोटा था. उसका बड़ा भाई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है.

बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई पवन कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान, टेक्निकल टीम के प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार और एफएसएल की टीम ने जांच के बाद इस कांड का खुलासा किया है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को क्यों कह दिया नादान? कहा- 'ऐसे सपने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget