एक्सप्लोरर

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव इन दिनों हैं परेशान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रीतलाल यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बुद्धा कॉलीनी में रहने वाला लड़का जमुई पुलिस की मदद से पकड़ा गया है. जो उनके नाम से रंगादारी मांग रहा था.

पटना: पटना जिला के दानापुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव इन दिनों परेशान हैं. उनकी दबंग छवि उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है. इस बात का खुलासा खुद बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने विधनसभा में किया. बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि क्षेत्र में उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है.

रीतलाल यादव ने अन्याय होने की कही बात

रीतलाल यादव ने बताया कि लोग उनके नाम पर रंगदारी मांग रहे हैं, जिससे वो बहुत परेशान और कष्ट में हैं. उन्होंने कहा," मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं ये बातें सबके सामने कैसे रखूं. लेकिन मेरे साथ बहुत अन्याय हो रहा है. मेरे नाम पर रंगदारी मांगने का कई ऑडियो मेरे पास आया है."

उन्होंने कहा कि मेरे नाम पर लोग रंगदारी तो मांग ही रहे, साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. रीतलाल यादव ने आज मीडिया के सामने कई ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि उन ऑडियो क्लिप में ना ही उनका नाम है और ना ही उनकी आवाज. लोग साजिश के तहत ऐसे कॉल कर रंगदारी मांग रहे हैं, ताकि लोगों के मन में उनकी छवि खराब की जा सके.

हाल ही के मामलों का किया जिक्र 

रीतलाल यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बुद्धा कॉलीनी में रहने वाला लड़का जमुई पुलिस की मदद से पकड़ा गया है. जो उनके नाम से रंगादारी मांग रहा था. उन्होंने हाल की घटना को लेकर कहा कि अनिल सिंह आदमी से रंगादारी मांगी गई. पूछा गया कि आप कौन बोल रहे हैं. तो बताया गया कि मैं विधायक रीतलाल यादव का आदमी बोल रहा हूं.

विधायक ने कहा कि ऐसी ऐसी घटना मेरे साथ घट रही है. यह मेरा दुर्भाग्य है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि सदन चलेगा तो वे विधानसभा अध्यक्ष और नीतीश कुमार से मिल कर इस मामले से उनको अवगत करवाएंगे. लेकिन मौका नहीं मिला तो अब मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहा हूं.

ऑडियो की जांच करवा ले सरकार

हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे पूछा की क्या ये आपकी आवाज है. आप बाहुबली रहे हैं. ऐसे में ये हो सकता है कि आपको नाम पर इसलिए रंगदारी मांगी जा रही हो. उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग है मेरे पास सरकार इसकी जांच करवा लें. अगर ये मेरी आवाज है तो मुझे जो सजा देनी है. वो दे सकते हैं. वहीं उन्होंने इस बात को माना कि उनकी छवि बाहुबली की रही है इसलिए लोग उनके नाम पर रंगदारी मांग रहे हों.

बता दें कि रीतलाल यादव दानापुर से आरजेडी के विधायक हैं. पूर्व में उनकी छवि बाहुबली की रही है. ऐसे में हैरानी की बात नहीं है कि उनके नाम पर उनके लोग या फर्जी लोग उनके नाम पर रंगदारी मांग रहे हों.

यह भी पढ़ें -

बिहार पुलिस में बढ़ेगी महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी, सीएम नीतीश ने कही ये बात LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को इस बात का सता रहा डर, खुद मीडिया में किया खुलासा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget