एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री पर लगा जुर्माना तो आया JDU का बयान, श्रवण कुमार बोले- बिहार में कानून का राज

Bihar Politics: 13 मई को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आए थे. उस दिन एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बागेश्वर बाबा और मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था.

पटना: सीट बेल्ट नहीं लगाने के एवज में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर 1000 हजार का जुर्माना लगाया गया है. ऑनलाइन चालान भेजा गया है. अब इस मामले में जेडीयू की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. शुक्रवार (19 मई) को जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ने तंज कसते हुए हमला किया. श्रवण कुमार ने कहा कि अगर अभी हम गाड़ी में बैठेंगे और सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो आप लोग (मीडिया) कहिएगा कि बिना सीट बेल्ट लगाए घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब है कि बिहार में कानून का राज है. 

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में कानून के हिसाब से सब काम हो रहा है. निश्चित तौर पर चाहे नेता हो, चाहे बाबा हों, जनता या फिर अधिकारी, सबको नियम का पालन करना चाहिए. बता दें कि 13 मई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना आए थे. नौबतपुर के तरेत पाली में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन हुआ था. 13 मई को एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बागेश्वर बाबा और मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था.

आरसीपी सिंह पर भी श्रवण कुमार का हमला

गुरुवार (18 मई) को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह दिल्ली से पटना आए. पटना आने के बाद बीजेपी की ओर से उनका स्वागत किया गया. उन पर जोरदार हमला बोलते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि एक से दो महीने में पता चल जाएगा, तार पर चढ़े हुए थे और खजूर पर आकर गिरे हैं. अब उससे भी नीचे गिर जाएंगे तब पता चलेगा. उनकी स्थिति तो बद से बदतर होती चली जा रही है. नीतीश कुमार को पूरा देश और दुनिया जानता है.

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के जातीय जनगणना वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि वह शायद भूल चुके हैं. उनको याद रखना चाहिए कि बिहार में सभी पॉलिटिकल पार्टी के नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की थी. सुशील मोदी भीतर से जाति आधारित गणना के खिलाफ हैं. उनकी पूरी पार्टी खिलाफ है. अगर उनमें हिम्मत है तो देश के अन्य राज्यों में जहां-जहां बीजेपी शासित सरकार है वहां बैठक करा कर जाति आधारित गणना कराने का फैसला सुनाएं.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: चुनाव से पहले ही BJP के सामने RJD ने कर दिया सरेंडर? शिवानंद बोले- 'धीरेंद्र शास्त्री बिहार में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget