एक्सप्लोरर

Baba Dham Special Train: बाबा धाम जाने वाले भक्त ध्यान दें! इस रूट पर चलने जा रही स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम-टेबल

Shravani Mela Special Train: दानापुर से साहिबगंज के बीच पांच ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. पूर्व मध्य रेल की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है.

Baba Dham Special Train: सावन की शुरुआत बीते सोमवार (22 जुलाई 2024) से हो गई है और इसके साथ ही रेलवे ने बाबा धाम जाने वाले भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. सावन के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (Shravani Mela Special Train) का परिचालन किया जा रहा है. दानापुर (Danapur) और साहिबगंज (Sahibganj) के बीच पांच ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

कब से चलेगी ये श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन?

पूर्व मध्य रेल की ओर से जानकारी दी गई है कि गाड़ी सं. 03236 दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल दानापुर से साहिबगंज के लिए 28.07.2027 से 25.08.2024 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर 13.15 बजे साहिबगंज पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03235 साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2024 से 25.08.2024 तक प्रत्येक रविवार को साहिबगंज से 15.15 बजे खुलकर 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी.

किन-किन स्टेशनों पर होगा इसका ठहराव?

इस बार सावन में पांच सोमवार है और बाबा धाम में अधिक भीड़ होने की संभावना है. ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन से आप देवघर जाने की सोच रहे हैं तो जान लें कि इसका ठहराव किन-किन स्टेशनों पर होने वाला है. बताया जाता है कि यह स्पेशल ट्रेन पीरपैंती, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बाढ़, पटना साहिब, पटना जंक्शन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ऐसे में देवघर जाना है तो इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं. 

गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल का वारिसलीगंज स्टेशन पर ठहराव

वहीं दूसरी ओर 03653/03654 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल का वारिसलीगंज स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है. गाड़ी संख्या 03653 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18.47 बजे वारिसलीगंज पहुंचेगी और यहां से 18.49 बजे प्रस्थान करेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03654 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 06.40 बजे वारिसलीगंज पहुंचेगी और 02 मिनट के बाद 06.42 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी.

यह भी पढ़ें- 'कमान' मिलते ही खूब बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget