एक्सप्लोरर

आरा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गुप्ता धाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे लोग

Arrah Accident: आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फौजी पेट्रोल पंप के पास की घटना है. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया है.

Arrah Road Accident: बिहार के आरा में गुरुवार (27 फरवरी) की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. 10-12 की संख्या में लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुप्ता धाम से मुंडन कराकर ये सभी लोग लौट रहे थे. इसी दौरान आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फौजी पेट्रोल पंप के पास घटना हो गई.

गुप्ता धाम से लौटने वाले लोग एक पिकअप ऑटो में सवार थे. कहा जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पास चालक गाड़ी लगाकर तेल के लिए गया था. इसी दौरान किसी बड़ी गाड़ी ने पिकअप ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. पिकअप पुल से नीचे जा गिरा. गुप्ता धाम से लौट रहे लोगों को पटना के दानापुर जाना था. 

घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान हो गई है. मृतकों में वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के नौकापाटी फतेहपुर निवासी मनोज महतो के पुत्र अजीत कुमार, वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छवकिया निवासी शिवनंदन महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुहागी देवी, पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम महतो की 65 वर्षीय पत्नी सुभाग्या देवी, पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी मोहन महतो की 65 वर्षीय पत्नी सिरतिया देवी शामिल हैं.

जख्मी पिंकी देवी ने बताया कि पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी नारायण महतो के छह वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार का मुंडन था. मुंडन को लेकर लोग कैमूर के गुप्ता धाम गए थे. पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान ऑटो का तेल खत्म होने के बाद ड्राइवर बीच सड़क पर गाड़ी को खड़ा करके पेट्रोल पंप पर तेल लाने चला गया था. हम लोग ऑटो में सो रहे थे. इसी बीच तेज आवाज हुई और हम लोग इधर-उधर गिर गए. कोई सड़क पर गिरा हुआ था तो कोई पुल के नीचे गिरा हुआ था. उस वक्त किसी को कोई होश नहीं था कि हादसा कैसे हुआ.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव बोले- '2025 में सबका हिसाब होगा', 7 मुद्दे उठाए, कहा- 'NDA सरकार को जवाब देना होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget